न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- भारतीय बाजार की सबसे ज्यादा बिकने वाली प्रीमियम हैचबैक Maruti Suzuki Baleno अब पहले से और ज्यादा किफायती हो गई है। हाल ही में हुए GST रिफॉर्म्स के बाद इस कार की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। Baleno की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत अब ₹6 लाख से भी कम हो गई है।जुलाई और अगस्त में क्रमश: 12,503 और 12,549 यूनिट्स की बिक्री कर चुकी Baleno, अपने सेगमेंट की नंबर-1 कार बनी हुई है।
इंजन और परफॉर्मेंस
पावरट्रेन के तौर पर बलेनो में 1.2-लीटर डुअलजेट डूअल-VVT पेट्रोल इंजन है जो 89.73bhp पावर और 113Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ 5-स्पीड मैनुअल और 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन है जो ड्राइविंग को आसान और मजेदार बनाता है। साथ ही, बलेनो सीएनजी वैरिएंट में भी उपलब्ध है जिसमें 77.5bhp की पावर मिलती है।
फीचर्स: टेक्नोलॉजी और कंफर्ट दोनों का कॉम्बो
बलेनो का डिजाइन स्टाइलिश और मॉडर्न है जिसमें एलईडी प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, एलईडी डीआरएल्स और आकर्षक ग्रिल जैसी चीजें इसे और प्रीमियम बनाती हैं। अंदर की तरफ आपको टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, एंड्रॉयड ऑटो एंड एप्पल कारप्ले सपोर्ट, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल और 360 डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स मिलते हैं। इसके अलावा, फ्रंट आर्मरेस्ट, पुश-बटन स्टार्ट/स्टॉप और क्रूज कंट्रोल भी ड्राइव को ज्यादा कम्फर्टेबल बनाते हैं।
वैरिएंट वाइज नई एक्स-शोरूम कीमतें (दिल्ली)
| वैरिएंट | पुरानी कीमत | नई कीमत (GST कट के बाद) |
|---|---|---|
| Baleno Sigma (MT) | ₹6.05 लाख | ₹5.89 लाख |
| Baleno Delta (MT) | ₹6.90 लाख | ₹6.75 लाख |
| Baleno Delta (AMT) | ₹7.45 लाख | ₹7.29 लाख |
| Baleno Zeta (MT) | ₹8.00 लाख | ₹7.85 लाख |
| Baleno Zeta (AMT) | ₹8.55 लाख | ₹8.39 लाख |
| Baleno Alpha (MT) | ₹8.85 लाख | ₹8.69 लाख |
| Baleno Alpha (AMT) | ₹9.39 लाख | ₹9.25 लाख |
| Baleno CNG (Delta MT) | ₹8.35 लाख | ₹8.19 लाख |
नोट: कीमतें एक्स-शोरूम दिल्ली के आधार पर हैं, अन्य राज्यों में मामूली अंतर हो सकता है।
यह भी पढ़े:- UP में फिर छिड़ा पोस्टर वॉर: ‘I Love योगी’ के जवाब में समाजवादी पार्टी ने
क्यों Baleno आज भी बनी हुई है लोगों की पहली पसंद?
शानदार माइलेज, स्मार्ट फीचर्स और डिजाइन, मजबूत सेफ्टी पैकेज, अब और भी किफायती कीमत, बलेनो में 6-एयरबैग्स का ऑप्शन, ईबीडी के साथ एबीएस, हिल होल्ड असिस्ट और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम जैसे फीचर्स दिए गए हैं। रियर पार्किंग सेंसर और कैमरा ड्राइवर की सुविधा बढ़ाते हैं। कुल मिलाकर बलेनो स्टाइल, फीचर्स और सेफ्टी का ऐसा कॉम्बिनेशन है जो डिजिटल रीडर्स और मॉडर्न कार खरीदारों के लिए वैल्यू फॉर मनी ऑप्शन साबित होता है।



