लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर पोस्टर पॉलिटिक्स की आगोश में है। पंचायत चुनावों की आहट के बीच सत्ताधारी और विपक्षी दलों के समर्थकों ने एक-दूसरे के खिलाफ सियासी पोस्टरों की जंग छेड़ दी है।
जहां भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समर्थन में ‘I Love Yogi Adityanath’ और ‘I Love Bulldozer’ जैसे पोस्टर लगाए, वहीं इसके जवाब में समाजवादी पार्टी (SP) कार्यालय के बाहर ‘I Love Akhilesh Yadav’ के पोस्टर नजर आए।
कब और कैसे शुरू हुआ पोस्टर वॉर?
इस पोस्टर राजनीति की शुरुआत राहुल गांधी की रायबरेली यात्रा के दौरान हुई, जब सपा के प्रदेश सचिव राहुल निर्मल बागी ने एक विवादित पोस्टर लगाकर हलचल मचा दी। इस पोस्टर में तेजस्वी यादव, राहुल गांधी, और अखिलेश यादव को क्रमशः ब्रह्मा, विष्णु, और महेश के रूप में दर्शाया गया था। पोस्टर पर लिखा गया:“इंडिया की अंतिम आस, कलयुग के ब्रह्मा, विष्णु, महेश।”
यह भी पढ़े:- BCCI को मिला नया चेयरमैन: मिथुन मन्हास बने अध्यक्ष, सिलेक्शन कमिटी में
आजम खान की वापसी पर भावनात्मक पोस्टर
सीतापुर जेल से 23 महीने बाद रिहा हुए सपा नेता आजम खान की वापसी पर भी समर्थकों ने पार्टी कार्यालय के बाहर पोस्टर लगाए। इनमें लिखा था: “आजम लौटे, ये एक नई सुबह की पहचान है, गौर से सुनो… हवाओं में सरकार बदलने का ऐलान है।”
‘I Love Yogi’ vs. ‘I Love Akhilesh’
BJP युवा मोर्चा के नेता अमित त्रिपाठी द्वारा लगाए गए पोस्टरों में लिखा गया:“I Love Yogi Adityanath Ji” “I Love Bulldozer” इन पोस्टरों में योगी आदित्यनाथ, बुलडोजर और अमित त्रिपाठी की तस्वीरें प्रमुख रूप से दर्शाई गईं। इसके जवाब में सपा लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव विवेक सिंह यादव ने ‘I Love Akhilesh Yadav Ji’- ‘I Love शिक्षा|विकास|रोजगार’ के पोस्टर लगाए। पोस्टर में अखिलेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट्स जैसे: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे, लैपटॉप वितरण योजना,लड़ाकू विमानों की लैंडिंग को प्रमुखता से दिखाया गया है।
‘I Love Mohammad’ और ‘I Love Mahadev’ पोस्टर भी बने विवाद का कारण
हाल ही में कानपुर के रावतपुर क्षेत्र में ‘I Love Mohammad’ पोस्टर को लेकर विवाद खड़ा हो गया था। इसके बाद बरेली में ‘I Love Mahadev’ पोस्टर लगे और सरकार ने सख्त रुख अपनाया। अब इसी क्रम में ‘I Love Yogi’ और ‘I Love Akhilesh’ पोस्टरों ने एक नया सियासी मोड़ ले लिया है।



