नवरात्र से पहले तोहफा: बिहार सरकार देगी निर्माण मजदूरों को 5000 रुपये, CM नीतीश का बड़ा ऐलान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज:- नवरात्रि से पहले बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य के निर्माण श्रमिकों को बड़ा तोहफा दिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को घोषणा की कि ‘वार्षिक वस्त्र सहायता योजना’ के तहत 16 लाख से अधिक मजदूरों को 5000 रुपये की राशि उनके खातों में ट्रांसफर की गई है। इस योजना का उद्देश्य श्रमिकों के सामाजिक व आर्थिक जीवन को बेहतर बनाना है।

नीतीश कुमार का आधिकारिक बयान

सीएम नीतीश कुमार ने इस ऐलान को भगवान विश्वकर्मा पूजा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से जोड़ते हुए अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) हैंडल पर लिखा:“यह सुखद संयोग है कि भगवान विश्वकर्मा की आराधना के दिन और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस पर हम निर्माण श्रमिकों के खातों में 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपए ट्रांसफर कर रहे हैं।”

उन्होंने यह भी कहा कि यह राशि “बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड” के माध्यम से वार्षिक वस्त्र सहायता योजना अंतर्गत दी जा रही है।

योजना का आंकड़ा

योजना का नाम वार्षिक वस्त्र सहायता योजना
लाभार्थियों की संख्या 16,04,929 श्रमिक
प्रति श्रमिक राशि ₹5,000
कुल वितरित राशि ₹802.46 करोड़
वितरण माध्यम डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर (DBT)

मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना पोर्टल का शुभारंभ

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने “मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना” के वेब पोर्टल का भी उद्घाटन किया। इस पोर्टल के माध्यम से राज्य के वंचित वर्गों को सरकारी योजनाओं की सीधी पहुंच मिलेगी।

नीतीश कुमार ने पीएम मोदी को दी शुभकामनाएं

सीएम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिवस पर बधाई देते हुए कहा: “देश के नागरिकों के उत्थान के लिए प्रधानमंत्री जी पूरी निष्ठा से निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्हें जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles