Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गेस्ट हाउस के गेट पर लटके रहे संजय सिंह, फारूक अब्दुल्ला से नहीं मिल पाए; VIDEO वायरल

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- आम आदमी पार्टी (AAP) के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को श्रीनगर के सर्किट हाउस में नजरबंद कर दिए जाने का मामला अब राजनीतिक विवाद का रूप ले चुका है। गुरुवार को उन्होंने दावा किया कि उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस और धरना देने से रोका गया, जबकि पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला को उनसे मिलने तक नहीं दिया गया।

संजय सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह गेस्ट हाउस के बंद गेट पर चढ़कर पुलिस से बहस करते दिख रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यह लोकतंत्र के खिलाफ है और सरकार विपक्ष की आवाज़ को दबा रही है।

संजय सिंह बोले – “तानाशाही चरम पर है”

संजय सिंह ने कहा:”आज मुझे और मेरे सहयोगियों को प्रेस कांफ्रेंस और धरना देने से रोका गया। मुझे श्रीनगर में हाउस अरेस्ट कर दिया गया है। लोकतंत्र में आवाज उठाना हमारा अधिकार है।”.

उन्होंने बताया कि वह पार्टी के एकमात्र विधायक मेहराज मलिक की गिरफ्तारी के खिलाफ विरोध जताने श्रीनगर पहुंचे थे, जिन्हें हाल ही में PSA (पब्लिक सिक्योरिटी एक्ट) के तहत हिरासत में लिया गया है।

फारूक अब्दुल्ला बोले – “मैं सिर्फ हालचाल पूछने गया था”

पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने मीडिया से कहा,”मैं सिर्फ संजय सिंह जी से उनका हालचाल पूछने गया था लेकिन उन्हें गेस्ट हाउस में बंद कर दिया गया था। मुझे दुख हुआ कि मिलने तक नहीं दिया गया। मैं उपराज्यपाल से अपील करूंगा कि नेताओं और जनता के अधिकारों का सम्मान किया जाए।”

केजरीवाल ने साधा निशाना

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया दी और लिखा:”एक पूर्व मुख्यमंत्री को राज्य के गेस्ट हाउस में कैद किए सांसद से मिलने नहीं दिया गया। यह लोकतंत्र नहीं, खुली तानाशाही और गुंडागर्दी है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles