मनोरंजन/सर्वोदय न्यूज़:- हॉरर जॉनर की पॉपुलर फ्रेंचाइजी ‘रागिनी MMS’ एक बार फिर सुर्खियों में है। पहले दो पार्ट्स की सफलता के बाद अब तीसरे इंस्टॉलमेंट की तैयारी जोरों पर है। वहीं, फिल्म की कास्टिंग को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है।
फिल्मफेयर की ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘रागिनी MMS 3’ में पहले नोरा फतेही को लीड रोल के लिए फाइनल किया गया था। लेकिन अब खबरें हैं कि उनके बिजी शेड्यूल के चलते मेकर्स को उन्हें रिप्लेस करना पड़ा है। बताया जा रहा है कि नोरा इन दिनों लॉस एंजेलिस में एक इंटरनेशनल प्रोजेक्ट की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिस वजह से वह इस फिल्म का हिस्सा नहीं बन सकीं।
अब मेकर्स ने तमन्ना भाटिया को फिल्म के लीड रोल के लिए अप्रोच किया है। रिपोर्ट्स के अनुसार, बालाजी टेलीफिल्म्स इस नए कास्टिंग चेंज को लेकर काफी आश्वस्त है और तमन्ना की एंट्री से फिल्म को नया डायमेंशन मिलने की उम्मीद की जा रही है।
तमन्ना का अब तक का सबसे बोल्ड रोल हो सकता है
तमन्ना भाटिया ने हाल के वर्षों में साउथ और हिंदी सिनेमा में अपनी एक्टिंग रेंज से काफी सराहना हासिल की है। अगर ‘रागिनी MMS 3’ में उनकी एंट्री फाइनल होती है, तो यह उनके करियर का सबसे बोल्ड और एक्सपेरिमेंटल रोल माना जा सकता है।
नोरा और एकता कपूर के रिश्तों में कोई खटास नहीं
दिलचस्प बात यह है कि भले ही नोरा फतेही इस प्रोजेक्ट से अलग हो गई हों, लेकिन उनके और प्रोड्यूसर एकता कपूर के बीच रिश्तों में कोई तनाव नहीं है। इंडस्ट्री से आ रही खबरों के मुताबिक, दोनों जल्द ही किसी बड़े और हाई-प्रोफाइल प्रोजेक्ट में साथ काम कर सकते हैं।



