न्यूज़ डेस्क /सर्वोदय न्यूज़:- इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) भर्ती परीक्षा 2025 के आवेदन फॉर्म में संशोधन के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी है। यह विंडो 2 सितंबर से 3 सितंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगी।
जिन उम्मीदवारों ने IBPS Clerk 2025 के लिए आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर लॉगिन कर अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण जानकारी
- करेक्शन विंडो के दौरान उम्मीदवार केवल एक बार अपने आवेदन फॉर्म को संशोधित और सबमिट कर सकते हैं।
- यदि संशोधित आवेदन में कोई गलती होती है, तो उसे दोबारा सुधारने की अनुमति नहीं होगी।
- आवेदन सबमिट करने से पहले, उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि सभी विवरण सही और पूर्ण हों।
- करेक्शन शुल्क सभी श्रेणियों के लिए ₹200 है और यह नॉन-रिफंडेबल है।
- आवेदन सबमिट करने के बाद फॉर्म में किए गए विवरण को फाइनल माना जाएगा।
भर्ती विवरण
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 10,277 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी। चयनित उम्मीदवारों को निम्न बैंकों में कस्टमर सर्विस एसोसिएट (क्लर्क) पद पर नियुक्त किया जाएगा: बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा बैंक, इंडियन ओवरसीज बैंक, यूको बैंक, बैंक ऑफ इंडिया,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ महाराष्ट्र, इंडियन बैंक, पंजाब एंड सिंध बैंक
IBPS Clerk 2025: आवेदन फॉर्म में करेक्शन कैसे करें
- आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएँ।
- होमपेज पर दिए गए ‘IBPS Clerk 2025 Correction Window’ लिंक पर क्लिक करें।
- अपने एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड से लॉगिन करें।
- अपने आवेदन फॉर्म में आवश्यक सुधार करें।
- करेक्शन शुल्क जमा करें।
- सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।



