Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

एशिया कप 2025: यशस्वी सहित ये 5 खिलाड़ी टीम इंडिया में चयन से एक कदम दूर

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-बीसीसीआई की चयन समिति ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय क्रिकेट टीम की घोषणा कर दी है। सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में 15 सदस्यीय मुख्य टीम चुनी गई है, जिसमें शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। टीम का चयन आगामी T20 वर्ल्ड कप को ध्यान में रखते हुए किया गया है।

हालांकि मुख्य टीम के साथ-साथ 5 स्टैंडबाय खिलाड़ी भी चयनित किए गए हैं, जो मेन स्क्वॉड में शामिल होने से बस एक कदम दूर हैं। इन खिलाड़ियों पर चयनकर्ताओं का भरोसा है और किसी भी खिलाड़ी के चोटिल होने की स्थिति में इन्हें मौका मिल सकता है।

ये हैं वे 5 स्टैंडबाय खिलाड़ी जो हैं चयन के बेहद करीब:

  1. यशस्वी जायसवाल – टॉप ऑर्डर बल्लेबाज, अभिषेक शर्मा की फॉर्म के कारण बाहर
  2. रियान पराग – बॉलिंग ऑलराउंडर, हार्दिक या शिवम की जगह आ सकते हैं
  3. वॉशिंगटन सुंदर – स्पिन ऑलराउंडर, अक्षर की चोट पर मौका
  4. ध्रुव जुरेल – बैकअप विकेटकीपर, जितेश शर्मा की अनफिटनेस पर एंट्री
  5. प्रसिद्ध कृष्णा – तेज गेंदबाज, अर्शदीप या बुमराह की गैरमौजूदगी में शामिल हो सकते हैं

टीम इंडिया की स्क्वॉड – एशिया कप 2025:

मुख्य टीम:
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, शिवम दूबे, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह

स्टैंडबाय खिलाड़ी:
यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, प्रसिद्ध कृष्णा

चयनकर्ताओं के अनुसार, स्टैंडबाय खिलाड़ियों को तैयार रहने को कहा गया है। अगर किसी खिलाड़ी को चोट लगती है या वह अनफिट होता है, तो यह पांचों खिलाड़ी मुख्य टीम में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles