15 अगस्त 2025 राशिफल: मेष, मिथुन समेत इन 5 राशियों के लिए बेहद शुभ दिन, जानें आज का राशिचक्र का हाल

15 अगस्त 2025 राशिफल:-आज का दिन कुछ खास राशियों के लिए शुभ संकेत लेकर आया है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल के अनुसार चंद्रमा मेष में, शुक्र और गुरु मिथुन में, सूर्य और बुध कर्क में, केतु सिंह में, मंगल कन्या में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। जानिए आपकी राशि के लिए आज का दिन कैसा रहेगा:

मेष राशि

आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर रहेंगे। जीवन की आवश्यक वस्तुएं आसानी से प्राप्त होंगी। स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा, प्रेम और संतान पक्ष भी संतोषजनक रहेगा। व्यापार में भी सफलता के संकेत हैं। सुझाव: सूर्यदेव को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि

दिन थोड़ा मानसिक उलझनों से भरा रह सकता है। अनावश्यक खर्च बढ़ेगा और सिरदर्द या आंखों से जुड़ी परेशानी हो सकती है। हालांकि, प्रेम और व्यवसाय की स्थिति सामान्य रहेगी। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि

यात्रा के योग बन रहे हैं। कोई रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है, साथ ही नए आय स्रोत भी सक्रिय हो सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार – तीनों ही क्षेत्रों में दिन बेहतरीन रहेगा। उपाय: माता काली को नमन करें।

कर्क राशि

कारोबार में उन्नति होगी और कानूनी मामलों में विजय मिलने के योग हैं। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय – तीनों ही क्षेत्रों में सफलता मिलेगी। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

सिंह राशि

यात्रा के योग के साथ भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। धार्मिक कार्यों में भागीदारी बढ़ेगी और पुराने अटके काम भी बन सकते हैं। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, लेकिन प्रेम और व्यापार बेहतर रहेंगे। सुझाव: सूर्य को जल अर्पण करें।

कन्या राशि

परिस्थितियां कुछ प्रतिकूल हो सकती हैं। जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य औसत रहेगा, लेकिन प्रेम और व्यापार में सुधार बना रहेगा। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

तुला राशि

जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और नौकरी में उन्नति के संकेत हैं। प्रेमी जोड़ों के लिए भी दिन अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय – सभी क्षेत्रों में स्थिति अनुकूल है। उपाय: हनुमानजी का स्मरण करें।

वृश्चिक राशि

स्वास्थ्य सामान्य रह सकता है लेकिन विरोधियों पर विजय मिलेगी। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। प्रेम और संतान पक्ष में थोड़ी कमी हो सकती है, व्यापार मजबूत रहेगा। उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि

विद्यार्थियों के लिए दिन खास है। पढ़ाई और लेखन के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग हैं। स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। उपाय: लाल वस्तु साथ रखें।

मकर राशि

भूमि, भवन और वाहन की खरीद के योग बन रहे हैं। हालांकि घरेलू विवादों की आशंका है, सतर्क रहें। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यवसाय – तीनों में सकारात्मकता दिख रही है। उपाय: लाल वस्तु का दान करें।

कुंभ राशि

कर्मक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। प्रयास सफल होंगे और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और व्यापार में भी अनुकूलता बनी रहेगी। उपाय: हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि

स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिलेगा। प्रेम और संतान का सहयोग प्राप्त होगा। व्यवसाय में बड़ा लाभ मिल सकता है। पारिवारिक विस्तार के संकेत भी मिल रहे हैं। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles