Aaj ka Rashifal 13 August: आज 13 अगस्त को ग्रहों की चाल कुछ राशियों के लिए चुनौतियों भरी हो सकती है, वहीं कुछ के लिए यह दिन संतुलित और सुधार की दिशा में बढ़ने वाला रहेगा। शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, केतु सिंह राशि में, मंगल कन्या में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में स्थित हैं। इस खगोलीय स्थिति का प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग पड़ेगा।
मेष राशि
आज खर्चों में अचानक वृद्धि आपको तनाव दे सकती है। आर्थिक संतुलन बनाए रखने के लिए फालतू खर्चों से बचें। मानसिक रूप से अज्ञात भय परेशान कर सकता है। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष मजबूत बना रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। शनिदेव को नमन करें।
वृषभ राशि
उधार दिए गए पैसे वापस पाने में परेशानी हो सकती है। आय के नए स्रोत बनाने में भी रुकावटें आएंगी। यात्रा में थकावट संभव है। प्रेम और संतान की स्थिति थोड़ी कमजोर रह सकती है। व्यापार सामान्य गति से आगे बढ़ेगा। नीली वस्तु का दान करें।
मिथुन राशि
व्यापार में थोड़ी अस्थिरता रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में निर्णय टल सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। प्रेम और संतान का सहयोग बना रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। नीली वस्तु साथ रखें।
कर्क राशि
मान-सम्मान को लेकर कोई स्थिति आपको मानसिक रूप से प्रभावित कर सकती है। यात्रा से बचें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति संतुलित है। व्यापार सामान्य रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।
सिंह राशि
जीवनसाथी से बहस से बचें, नहीं तो संबंधों में खटास आ सकती है। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। नीली वस्तु का दान करें।
कन्या राशि
शत्रुओं पर आज आप भारी पड़ सकते हैं, लेकिन मानसिक परेशानियां बनी रहेंगी। प्रेम और संतान की स्थिति मध्यम है। व्यापार सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि
विद्यार्थियों और प्रेम संबंधों के लिए यह समय थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। संतान से जुड़ी चिंता बनी रहेगी। किसी बड़े फैसले को टालना बेहतर रहेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। शनिदेव को प्रणाम करें।
वृश्चिक राशि
घरेलू सुख में कमी रहेगी लेकिन प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का योग बन सकता है। प्रेम और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार में लाभ के संकेत हैं। पीली वस्तु पास रखें।
धनु राशि
घरेलू मामलों में सजग रहने की आवश्यकता है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। व्यापार भी ठीक-ठाक रहेगा। लाल वस्तु साथ रखें।
मकर राशि
व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। नाक, कान और गले से जुड़ी स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। प्रेम और संतान की स्थिति सकारात्मक है। काली मां की पूजा करें।
कुंभ राशि
आज पैसों को लेकर विशेष सतर्कता बरतें। सट्टा, जुआ जैसी गतिविधियों से दूरी बनाए रखें। स्वास्थ्य में गिरावट संभव है। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनी रहेगी। हरी वस्तु अपने पास रखें।
मीन राशि
स्वास्थ्य को लेकर सावधानी जरूरी है। मानसिक अशांति रह सकती है। प्रेम और संतान का पक्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है। व्यापार धीरे-धीरे सुधरेगा। नीली वस्तु का दान करें।



