स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- टीम इंडिया ने हाल ही में इंग्लैंड दौरे का समापन करते हुए 5 टेस्ट मैचों की सीरीज 2-2 से बराबरी पर खत्म की। सोमवार, 4 अगस्त को ओवल में खेले गए निर्णायक टेस्ट में भारत ने रोमांचक मुकाबले में इंग्लैंड को 6 रन से हराकर दौरे का अंत किया। करीब 6 सप्ताह चले इस दौरे के बाद अब भारतीय टीम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से थोड़े समय के लिए बाहर हो चुकी है। अब सबसे बड़ा सवाल ये है — टीम इंडिया अगला मैच कब और कहां खेलेगी?
अगस्त-सितंबर में नहीं होगा कोई इंटरनेशनल मैच
भारत का अगस्त-सितंबर में प्रस्तावित बांग्लादेश दौरा रद्द हो चुका है, जिसकी वजह से अब भारतीय टीम का अगला इंटरनेशनल मैच सीधे एशिया कप 2025 में होगा। क्रिकेट फैंस को अब करीब एक महीने का इंतज़ार करना होगा।
एशिया कप 2025: भारत का शेड्यूल
एशिया कप 2025 टी20 फॉर्मेट में खेला जाएगा और इसका आयोजन यूएई (दुबई और अबूधाबी) में किया जा रहा है।
ग्रुप स्टेज मैच:
- भारत vs यूएई – 10 सितंबर 2025, बुधवार – दुबई
- भारत vs पाकिस्तान – 14 सितंबर 2025, रविवार – दुबई
- भारत vs ओमान – 19 सितंबर 2025, शुक्रवार – अबूधाबी
यदि भारत सुपर 4 में पहुंचता है, तो उसके और मुकाबले तय होंगे।
भारत vs वेस्टइंडीज टेस्ट सीरीज (होम)
एशिया कप के बाद भारतीय टीम घरेलू मैदान पर वेस्टइंडीज से भिड़ेगी।
- 2-6 अक्टूबर 2025 – पहला टेस्ट – अहमदाबाद
- 10-14 अक्टूबर 2025 – दूसरा टेस्ट – दिल्ली
भारत का ऑस्ट्रेलिया दौरा (वनडे और T20 इंटरनेशनल)
वनडे सीरीज:
- 19 अक्टूबर – पहला वनडे – पर्थ
- 23 अक्टूबर – दूसरा वनडे – एडिलेड
- 25 अक्टूबर – तीसरा वनडे – सिडनी
T20 सीरीज:
- 29 अक्टूबर – पहला T20 – कैनबरा
- 31 अक्टूबर – दूसरा T20 – मेलबर्न
- 2 नवंबर – तीसरा T20 – होबार्ट
- 6 नवंबर – चौथा T20 – गोल्ड कोस्ट
- 8 नवंबर – पांचवां T20 – ब्रिस्बेन
भारत vs साउथ अफ्रीका (होम सीरीज)
टेस्ट सीरीज:
- 14-18 नवंबर – पहला टेस्ट – कोलकाता
- 22-26 नवंबर – दूसरा टेस्ट – गुवाहाटी
वनडे सीरीज:
- 30 नवंबर – पहला वनडे – रांची
- 3 दिसंबर – दूसरा वनडे – रायपुर
- 6 दिसंबर – तीसरा वनडे – विशाखापत्तनम
T20 सीरीज:
- 9 दिसंबर – पहला T20 – कटक
- 11 दिसंबर – दूसरा T20 – न्यू चंडीगढ़
- 14 दिसंबर – तीसरा T20 – धर्मशाला
- 17 दिसंबर – चौथा T20 – लखनऊ
- 19 दिसंबर – पांचवां T20 – अहमदाबाद
साल 2025 के अंत तक भारतीय क्रिकेट टीम का शेड्यूल काफी व्यस्त रहेगा। नए साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड की टीम भारत दौरे पर आएगी, जिसमें 5 T20 और 3 वनडे मैच खेले जाएंगे।



