उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ में बड़ा हादसा: डैम साइट पर चट्टान गिरने से कई मजदूर घायल

उत्तराखंड/सर्वोदय न्यूज़ :- उत्तराखंड के ज्योतिर्मठ (जोशीमठ) क्षेत्र में स्थित हेलंग डैम साइट पर शनिवार को बड़ा हादसा हो गया। टीएचडीसी  द्वारा निर्माणाधीन विष्णुगाड़ पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना के अंतर्गत काम कर रहे मजदूरों पर चट्टान का एक बड़ा हिस्सा टूटकर गिर गया, जिससे 12 मजदूर घायल हो गए।

घटना शनिवार सुबह 11 बजे के आसपास हुई, जब हेलंग डैम साइट पर  40-50 मजदूर काम कर रहे थे। उसी समय अचानक पहाड़ी का एक हिस्सा टूटकर नीचे गिर गया। मौके पर मची अफरातफरी के बीच 12 मजदूर घायल हो गए।जिनमे 8 मजदूरों को मामूली चोटें आई हैं जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद कैम्प में भेजा गया है।4 मजदूर गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनमें से 3 का इलाज स्वामी विवेकानंद अस्पताल, पीपलकोटी में चल रहा है 1 मजदूर को स्थिति गंभीर होने के कारण मेडिकल कॉलेज श्रीनगर रेफर किया गया है।

सूचना मिलते ही कोतवाली ज्योतिर्मठ से पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। सभी मजदूरों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है और डैम निर्माण कार्य को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। टीएचडीसी प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। सुरक्षा मानकों की समीक्षा भी की जा रही है।

प्रशासन ने निर्माण एजेंसियों को भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में अतिरिक्त सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भविष्य में कार्य दोबारा शुरू करने से पहले विशेषज्ञों की सलाह ली जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles