Sunday, March 29, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

WCL 2025 Semi Final: अगर भारत-पाक मैच रद्द हुआ तो फाइनल में कौन जाएगा? जानिए पूरा…

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- Ind vs Pak WCL 2025 Semi Final – भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मुकाबला हमेशा से रोमांच और राजनीति दोनों का केंद्र रहा है। वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL 2025) के सेमीफाइनल में एक बार फिर यही दोनों चिर-प्रतिद्वंदी आमने-सामने हैं। लेकिन बड़ा सवाल ये है कि क्या यह हाई-वोल्टेज मुकाबला वाकई होगा?

पिछले लीग मैच में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था, और वह मैच रद्द कर दिया गया था। अब यदि सेमीफाइनल में भी भारत ऐसा करता है, तो क्या पाकिस्तान को वॉकओवर मिलकर सीधे फाइनल में एंट्री मिलेगी? आइए, जानते हैं पूरी स्थिति।

 क्या भारत-पाकिस्तान सेमीफाइनल मैच होगा?

31 जुलाई को पहला सेमीफाइनल भारत और पाकिस्तान के बीच होना तय है। लेकिन भारत ने लीग स्टेज में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से इनकार किया था। यदि यह स्थिति दोहराई जाती है, तो टूर्नामेंट के नियमों के अनुसार, लीग स्टेज में टॉप पर रही पाकिस्तान चैंपियंस को सीधा फाइनल टिकट मिल सकता है।

 WCL 2025 सेमीफाइनल मुकाबले:

  • पहला सेमीफाइनल: भारत चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस – 31 जुलाई
  • दूसरा सेमीफाइनल: साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस – 31 जुलाई

 WCL 2025 सेमीफाइनल टीमों की स्थिति:

  1. पाकिस्तान चैंपियंस – लीग स्टेज में टॉप पोजीशन
  2. साउथ अफ्रीका चैंपियंस – दूसरे स्थान पर
  3. ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस – तीसरे स्थान पर
  4. भारत चैंपियंस – चौथे स्थान पर

यदि भारत मैच खेलने से मना करता है, तो पाकिस्तान सीधे फाइनल में पहुंच जाएगा, और भारत टूर्नामेंट से बाहर हो जाएगा। हालांकि, अभी तक कोई आधिकारिक निर्णय नहीं आया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles