न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़(मॉस्को/टोक्यो): बुधवार सुबह रूस के कामचटका प्रायद्वीप के पास आए 8.8 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप ने न केवल इलाके को हिला दिया, बल्कि रूस और जापान के तटीय क्षेत्रों में सुनामी की लहरें भी उठा दीं। इस प्राकृतिक आपदा ने कई बंदरगाहों, शहरों और तटीय समुदायों को प्रभावित किया है। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने बताया कि यह अब तक के छह सबसे बड़े भूकंपों में से एक है।
भूकंप का केंद्र:
भूकंप का केंद्र रूस के पेत्रोपावलोव्स्क-कामचात्स्की शहर से लगभग 125 किमी दक्षिण-पूर्व, समुद्र तल से 19 किमी की गहराई में था। स्थानीय समयानुसार सुबह 8:25 पर आए इस भूकंप के झटकों से लोग डर के मारे घर छोड़ सड़कों पर निकल आए।
रूस और जापान में सुनामी का कहर:
-
जापान:
- 30-50 सेमी ऊंची लहरें होक्काइडो और इशिनोमाकी तट से टकराईं।
- 9 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया।
- कई तटीय क्षेत्रों में व्हेल मछलियों के शव बहकर आए, जिससे समुद्री जैवविविधता पर संकट है।
-
रूस:
- कामचटका और साखालिन द्वीप पर 4 मीटर तक ऊंची लहरें दर्ज की गईं।
- सेवेरो-कुरील्स्क बंदरगाह और मछली संयंत्रों को भारी नुकसान।
- बिजली और मोबाइल सेवा ठप, आपातकालीन टीमें सक्रिय।
अमेरिका में हवाई, अलास्का, कैलिफोर्निया समेत कई राज्यों में सुनामी अलर्ट जारी कर दिया गया है |राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने Truth Social पर जनता से “सुरक्षित रहने” की अपील की। साथ ही अलास्का के अल्यूशियन द्वीप के लिए विशेष चेतावनी जारी।
इतना ही नहीं न्यूजीलैंड सरकार ने भी पूरे तटीय क्षेत्र के लिए चेतावनी जारी की है ।लोगों से समुद्र तटों से दूर रहने की अपील की गई है।
वीडियो में दिखी तबाही:
सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो क्लिप्स में रूस के तटीय इलाकों में इमारतों को जलमग्न होते और लोग घबराकर ऊंचे स्थानों की ओर जाते देखे गए हैं। जापान में सीरन बजते हुए और लोग निकासी करते हुए नजर आए।
🚨 BREAKING: Tsunami waves from the 8.7 magnitude earthquake have begun slamming Russia
Buildings are already being swept away
Tsunami waves are also heading to Hawaii, expected to arrives within hours pic.twitter.com/dPg72zln9N
— Nick Sortor (@nicksortor) July 30, 2025
इससे पहले भी मार्च 2011में जापान में 9.0 तीव्रता का भूकंप और विनाशकारी सुनामी आ चुकी है | 1952: कामचटका में आया 9.0 तीव्रता का भूकंप, ऐतिहासिक तबाही देखी जा चुकी है | जुलाई 2025: पहले भी कामचटका के पास कई मध्यम तीव्रता के भूकंप दर्ज किए गए।



