न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- समाजवादी पार्टी (सपा) की सांसद डिंपल यादव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के चलते मौलाना साजिद रशीदी को सपा कार्यकर्ता मोहित नागर ने थप्पड़ मार दिया। यह पूरा वाकया नोएडा स्थित एक निजी टीवी चैनल के स्टूडियो में हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।इस घटना ने राजनीतिक और धार्मिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
जानकारी के मुताबिक, एक टीवी बहस के दौरान मौलाना साजिद रशीदी ने मैनपुरी सांसद डिंपल यादव पर अपमानजनक और स्त्री-विरोधी टिप्पणी की थी। इसी को लेकर बहस गरम हुई और सपा नेता मोहित नागर ने मंच पर ही उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। घटना के बाद मौलाना के समर्थक भड़क गए, और कार्यक्रम स्थल पर तनावपूर्ण माहौल बन गया।
मौलाना रशीदी ने कुछ दिन पहले एक अन्य टीवी डिबेट में डिंपल यादव के पति और सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मस्जिद में गई एक तस्वीर को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। उन्होंने धार्मिक आधार पर भड़काऊ और अशोभनीय भाषा का इस्तेमाल किया।
नोएडा के स्थानीय निवासी प्रवेश यादव द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में मौलाना साजिद रशीदी पर निम्नलिखित आरोप लगाए गए: महिलाओं के सम्मान के खिलाफ बयान, धार्मिक वैमनस्य फैलाने का प्रयास, सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाला बयान, पुलिस ने रशीदी के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
सपा कार्यकर्ताओं ने इस टिप्पणी को “पूरे समाजवादी परिवार का अपमान” बताया है और कड़ी कार्रवाई की मांग की है वहीं कुछ धार्मिक संगठनों ने सपा नेता की हिंसक प्रतिक्रिया पर भी सवाल खड़े किए हैं।



