‘4 ही पवित्र, बाकी सब बॉयफ्रेंड के चक्कर में’: प्रेमानंद महाराज के बयान से मचा बवाल, युवाओं में नाराज़गी

मथुरा/सर्वोदय न्यूज़:- धार्मिक नगरी मथुरा एक बार फिर साधु-संतों के विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में है। संत प्रेमानंद महाराज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें वह आधुनिक युवाओं, विशेष रूप से लड़कियों के चरित्र पर तीखी टिप्पणी करते हुए नजर आ रहे हैं।

उनके इस बयान ने धार्मिक और सामाजिक जगत में तीखी बहस छेड़ दी है। एक ओर जहां कुछ संत उनके समर्थन में उतर आए हैं, वहीं कई सामाजिक संगठनों और युवाओं ने इस बयान की कड़ी आलोचना की है।

वायरल वीडियो में क्या बोले प्रेमानंद महाराज?

प्रेमानंद महाराज ने वीडियो में कहा:”आज के समय में 100 में से मुश्किल से 2 या 4 लड़कियां ही पवित्र होती हैं, बाकी सब बॉयफ्रेंड-गर्लफ्रेंड के चक्कर में फंसी हैं।”

उन्होंने आगे कहा:”अगर कोई युवक चार लड़कियों से संबंध रख चुका है, तो वह अपनी पत्नी से संतुष्ट नहीं रह पाएगा। इसी तरह जो लड़की चार पुरुषों के साथ रही हो, उसके लिए एक पति को स्वीकार करना कठिन हो जाता है।”

समर्थन में उतरे हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास

महंत राजू दास ने प्रेमानंद महाराज के बयान का समर्थन करते हुए कहा:“संत समाज का काम समाज को आईना दिखाना है। प्रेमानंद जी ने वही किया है। समाज में बढ़ती अर्धनग्नता और नैतिक गिरावट पर बात करना कोई गलत बात नहीं है। इस्लाम में पर्दा है, लेकिन हमारे समाज में अब इसे आधुनिकता मान लिया गया है।”

विरोध में बोले शशिकांत दास

सरयू आरती के अध्यक्ष शशिकांत दास ने इस बयान को गैर-जिम्मेदाराना करार देते हुए कहा:”प्रेमानंद महाराज को ऐसे बयान देने से बचना चाहिए। लाखों लोग उन्हें सुनते हैं। ऐसे शब्दों से समाज में मानसिक विषाक्तता फैल सकती है।”

युवाओं और महिलाओं की तीखी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर बड़ी संख्या में युवाओं और महिला कार्यकर्ताओं ने प्रेमानंद महाराज की टिप्पणी की निंदा की है। कुछ प्रतिक्रियाएं इस प्रकार रहीं: “ऐसे बयान महिलाओं के आत्मसम्मान को ठेस पहुंचाते हैं।” “यह सोच लैंगिक भेदभाव को बढ़ावा देती है।” “आज लड़के-लड़कियां समान रूप से आगे बढ़ रहे हैं, ऐसे विचार सामाजिक विभाजन पैदा करते हैं।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles