ब्रजेश पाठक बने रेडक्रॉस सोसाइटी की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा के नए सभापति

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी की उत्तर प्रदेश राज्य शाखा का नया सभापति चुना गया है। राज्य शाखा के चुनाव कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से उनका चयन किया गया।

इस अवसर पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि रेडक्रॉस सोसाइटी देशभर में आपदा राहत, स्वास्थ्य सेवाएं और सामुदायिक विकास जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में सक्रिय रूप से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा चलाए जा रहे प्राथमिक चिकित्सा प्रशिक्षण, रक्तदान अभियान, और बीमारियों के उन्मूलन के लिए जागरूकता कार्यक्रम समाज के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

“निष्पक्षता, निस्वार्थता और एकता को बढ़ावा देती है सोसाइटी” – ब्रजेश पाठक

डिप्टी सीएम ने अपने संबोधन में रेडक्रॉस के मानवीय मूल्यों की सराहना करते हुए कहा कि यह संस्था निष्पक्षता, निस्वार्थता और एकता जैसे मूल सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। साथ ही, उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि रेडक्रॉस युद्ध या संघर्ष के समय घायल नागरिकों और युद्ध बंदियों की सहायता में भी सक्रिय भूमिका निभाती है।

चुनाव प्रक्रिया रही शांतिपूर्ण और सर्वसम्मत

रेडक्रॉस सोसाइटी की राज्य शाखा के चुनाव अधिकारी गंगाराम गुप्ता ने जानकारी दी कि चुनाव प्रक्रिया के तहत सभापति पद के लिए ब्रजेश पाठक और कोषाध्यक्ष पद के लिए अरुण कुमार सिंह का नाम फतेहपुर चेयरमैन अनुराग श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तावित किया गया था।

पूर्व उपसभापति अखिलेंद्र शाही ने सदन से प्रस्ताव का समर्थन मांगा, जिस पर ध्वनि मत से सर्वसम्मति से अनुमोदन हुआ। शाही ने अपने वक्तव्य में विगत वर्षों में सोसाइटी द्वारा किए गए कार्यों की भी जानकारी साझा की और संस्था के भविष्य की दिशा को रेखांकित किया।

Reported By- Hari Ram

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles