Wednesday, June 24, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

IND vs ENG: क्या जसप्रीत बुमराह कहेंगे टेस्ट क्रिकेट को अलविदा? सामने आई बड़ी वजह

भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा टेस्ट सीरीज में उनके प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि वह टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर सकते हैं।

यह दावा किया है भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने, जिन्होंने एक वीडियो में कहा कि बुमराह का शरीर अब टेस्ट क्रिकेट की मांगों को सहन नहीं कर पा रहा है।

“खुद्दार खिलाड़ी हैं बुमराह” – मोहम्मद कैफ

मोहम्मद कैफ ने अपने इंस्टाग्राम वीडियो में कहा:”बुमराह शायद आने वाले समय में टेस्ट मैच न खेलें। शरीर उनका साथ नहीं दे रहा। गेंद में वह रफ्तार नहीं दिख रही जो पहले दिखती थी। खुद्दार खिलाड़ी हैं, अगर उन्हें लगेगा कि वह 100% नहीं दे पा रहे तो खुद पीछे हट जाएंगे।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Mohammad Kaif (@mohammadkaif87)

कैफ ने आगे कहा कि बुमराह इस सीरीज में 125–130 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी कर रहे हैं, जो उनके सामान्य स्पीड से काफी कम है। उन्होंने इंग्लैंड के बल्लेबाजों को विकेट देने में भी संघर्ष किया।

इंग्लैंड सीरीज में बुमराह का प्रदर्शन

बुमराह ने अब तक सीरीज में दो पारियों में 5 विकेट लिए हैं, लेकिन उनकी गेंदबाजी में वह धार नहीं दिखी जिसके लिए वो जाने जाते हैं। ओल्ड ट्रैफर्ड टेस्ट में भी तीन दिन के खेल के बाद वह असरहीन नजर आए।

फैंस को लग सकता है झटका

अगर कैफ की बात सच होती है, तो विराट कोहली, रोहित शर्मा, और अश्विन के बाद अब टेस्ट टीम से एक और सीनियर खिलाड़ी बाहर हो सकता है। कैफ ने कहा,“मैं दुआ करता हूं कि मैं गलत साबित हो जाऊं, लेकिन जिस अंदाज में बुमराह गेंदबाजी कर रहे हैं, वो लुत्फ नहीं ले रहे हैं। शायद अब फैंस को उनके बिना टेस्ट मैच देखने की आदत डालनी होगी।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles