वाराणसी/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश में 27 जुलाई को आयोजित होने वाली समीक्षा अधिकारी (RO) और सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) परीक्षा में शामिल होने जा रहे अभ्यर्थियों के लिए रेलवे ने एक खास पहल की है। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने परीक्षार्थियों की यात्रा को सुविधाजनक बनाने के लिए बनारस से कानपुर सेंट्रल के बीच एकल ट्रिप परीक्षा विशेष ट्रेन (Train No. 05187) चलाने का ऐलान किया है।
यह विशेष ट्रेन 26 जुलाई 2025 को बनारस से शाम 6:00 बजे (18:00 बजे) रवाना होगी और रात 11:40 बजे (23:40 बजे) कानपुर सेंट्रल पहुंचेगी।
Train No. 05187 बनारस-कानपुर सेंट्रल परीक्षा स्पेशल ट्रेन का पूरा रूट और टाइमिंग
- बनारस – प्रस्थान: शाम 6:00 बजे
- हरदत्तपुर – 6:12 बजे
- राजातालाब – 6:20 बजे
- माधोसिंह – 6:40 बजे
- ज्ञानपुर रोड – 7:00 बजे
- हंडिया खास – 7:25 बजे
- झूंसी – 8:10 बजे
- प्रयागराज रामबाग – 8:32 बजे
- प्रयागराज – 8:52 बजे
- फतेहपुर – 10:15 बजे
- कानपुर सेंट्रल – आगमन: रात 11:40 बजे
रेलवे प्रशासन के मुताबिक, यह ट्रेन 08 मेमू रेकों से चलाई जाएगी। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा इन रेकों को वापसी के लिए भी विशेष सेवा में प्रयोग किया जा सकता है।
परीक्षा का शेड्यूल
RO-ARO परीक्षा 27 जुलाई 2025 को पूरे प्रदेश में एक साथ सुबह 9:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।
जनसंपर्क अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि परीक्षार्थी इस विशेष ट्रेन का लाभ उठाकर बिना किसी परेशानी के परीक्षा केंद्रों तक पहुंच सकते हैं। रेलवे की यह पहल खासतौर पर उन छात्रों के लिए है जो लंबे सफर पर हैं या जो भीड़भाड़ से बचना चाहते हैं।



