Aaj Ka Rashifal 25 July 2025: ग्रहों की चाल का असर आज कई राशियों पर खास तौर पर देखा जाएगा। मिथुन, सिंह और मीन जैसी राशियों के लिए दिन कुछ चुनौतियों से भरा रह सकता है, जबकि कुछ राशियों को प्रेम और व्यापार में संतुलन बना कर चलना होगा। आइए जानें, क्या कहता है आपका आज का राशिफल।
मेष (Aries)
आज घरेलू माहौल कुछ अशांत रह सकता है। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने की योजना में बाधा आ सकती है। मां के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखें। व्यापारिक स्थितियां सामान्य हैं। प्रेम और संतान पक्ष भी ठीक-ठाक रहेगा। उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें।
वृषभ (Taurus)
आपकी मेहनत का उतना फल नहीं मिलेगा जितना अपेक्षित है। व्यापार की गति थोड़ी धीमी रह सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानी, विशेषकर नाक-कान-गले से जुड़ी समस्या हो सकती है। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।
मिथुन (Gemini)
आज के दिन वित्तीय जोखिम उठाने से बचें। मुंह या गले से जुड़ी दिक्कत हो सकती है। प्रेम और संतान के मामलों में थोड़ी दूरी या तनाव की स्थिति बन सकती है। व्यापार ठीक-ठाक रहेगा। उपाय: काली माता को प्रणाम करें।
कर्क (Cancer)
आज मन कुछ उदास रह सकता है और सेहत में थोड़ी गिरावट संभव है। हालांकि प्रेम और संतान पक्ष सकारात्मक रहेगा। व्यापार में स्थिरता बनी रहेगी। उपाय: लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें।
सिंह (Leo)
अचानक खर्चों में वृद्धि होगी और साझेदारी में कार्य करने में कठिनाई आ सकती है। सिरदर्द या आंखों से संबंधित परेशानी हो सकती है। प्रेम-संतान अच्छा रहेगा, व्यापार औसत। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
कन्या (Virgo)
आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी भी यात्रा से लाभ की उम्मीद न करें। कोई अप्रिय सूचना भी मिल सकती है। प्रेम-संतान और व्यापार की स्थिति सामान्य रहेगी। उपाय: हरी वस्तु पास में रखें।
तुला (Libra)
आज व्यापार में मिश्रित परिणाम मिल सकते हैं। कोर्ट-कचहरी के मामलों से दूरी बनाए रखें। पिता और खुद के स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और संतान पक्ष बेहतर रहेगा। उपाय: शनिदेव को नमन करें।
वृश्चिक (Scorpio)
सम्मान को ठेस पहुंच सकती है, यात्रा फिलहाल टालना ही बेहतर रहेगा। धार्मिक मामलों में अति से बचें। सेहत सामान्य रहेगी और प्रेम-संतान पक्ष अच्छा रहेगा। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।
धनु (Sagittarius)
परिस्थितियां आपके पक्ष में नहीं रहेंगी। चोट या किसी अन्य समस्या का सामना करना पड़ सकता है। सेहत और प्रेम-संतान के मामलों में थोड़ी सावधानी बरतें, लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। उपाय: लाल वस्तु साथ रखें।
मकर (Capricorn)
स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। जीवनसाथी का साथ और स्वास्थ्य दोनों ही महत्वपूर्ण रहेंगे। प्रेम और संतान पक्ष बेहतर रहेगा जबकि व्यापार औसत रहेगा। उपाय: काली माता को प्रणाम करें।
कुंभ (Aquarius)
आप आज विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। कार्यों में थोड़ी रुकावटें आ सकती हैं लेकिन अंततः सफलता मिलेगी। प्रेम और व्यापार की स्थिति संतुलित रहेगी। उपाय: हरी वस्तु पास रखें।
मीन (Pisces)
बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम संबंधों में बहसबाज़ी से बचें और किसी बड़े फैसले को अभी टाल दें। व्यापार सामान्य रहेगा। उपाय: शिवजी का जलाभिषेक करें।



