उर्फी जावेद के चेहरे की हालत देख घबरा गए फैंस, बोलीं- “बॉयफ्रेंड ने कहा, मैं मुंह फुला लेती हूं”

फ़िल्मी दुनिया/सर्वोदय न्यूज़:- सोशल मीडिया सेंसेशन और अपने एक्सपेरिमेंटल लुक्स के लिए चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद एक बार फिर खबरों में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका फैशन नहीं, बल्कि उनका सूजा हुआ चेहरा है। हाल ही में उर्फी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उनका चेहरा बुरी तरह से सूजा हुआ नजर आ रहा है। फैंस को यह देख काफी चिंता हुई, हालांकि उर्फी ने अपने खास अंदाज़ में इस स्थिति को भी मज़ाकिया अंदाज में लिया।

वीडियो में उर्फी की बहन उनसे पूछती हैं – “तुम कुछ बोल पा रही हो?” जिस पर उर्फी जवाब देती हैं, “हां।” इसी वीडियो के कैप्शन में उन्होंने लिखा,“मेरे बॉयफ्रेंड ने कहा कि मैं बात-बात पर मुंह फुला लेती हूं। सच है?”

वीडियो पर लोगों की प्रतिक्रियाएं भी कमाल की रहीं। एक यूजर ने लिखा, “बस यार, यही कॉन्फिडेंस चाहिए जिंदगी में।” वहीं, एक और फैन ने लिखा, “उम्मीद है दर्द कम हो रहा होगा। जल्दी ठीक हो जाओ।”

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Uorfi (@urf7i)

उर्फी ने खुलासा किया कि उन्होंने हाल ही में लिप फिलर्स रिमूव करवाए हैं। उनके अनुसार,“मेरे फिलर्स मिसप्लेस हो गए थे। इसलिए मैंने उन्हें हटवा दिया। अब 2-3 हफ्ते बाद नेचुरल तरीके से दोबारा करवाऊंगी।” उन्होंने अपने फॉलोअर्स को भी चेतावनी देते हुए कहा कि वीडियो “अपने रिस्क पर ही देखें” क्योंकि यह दृश्य थोड़ा चौंकाने वाला हो सकता है।

उर्फी सिर्फ सोशल मीडिया पर ही नहीं, बल्कि प्रोफेशनल फ्रंट पर भी सफलता के झंडे गाड़ रही हैं। हाल ही में वह ‘द ट्रेटर्स’ शो की विजेता बनीं, जहां उन्होंने न सिर्फ ट्रॉफी जीती, बल्कि 70 लाख रुपये की इनामी राशि भी अपने नाम की।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles