सलमान बट की भारत से मांग – “अब वर्ल्ड कप और ओलंपिक में भी पाकिस्तान के खिलाफ मत खेलो”

स्पोर्ट्स डेस्क/सर्वोदय न्यूज़: वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स (WCL) में भारतीय क्रिकेटरों द्वारा पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार करने के बाद अब विवाद और गहरा गया है। पाकिस्तान के पूर्व ओपनर सलमान बट ने इस फैसले पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए भारत से मांग की है कि वह भविष्य में किसी भी अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट — चाहे वह ICC वर्ल्ड कप हो या ओलंपिक — में पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से पूरी तरह इनकार कर दे।

दरअसल, WCL 2025 में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच से पहले भारतीय टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से इनकार कर दिया था। सूत्रों के अनुसार, इसका कारण भारत के खिलाफ पाकिस्तान समर्थित आतंकी गतिविधियां और खिलाड़ियों की व्यक्तिगत असहमति रही। इस निर्णय के बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और खेल के मैदान में राजनीति के प्रवेश को लेकर सवाल उठने लगे।

सलमान बट का बयान – “ICC टूर्नामेंट में भी न खेलो”

पूर्व पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज सलमान बट ने अपने यूट्यूब चैनल पर भारतीय टीम को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा,”अब ICC टूर्नामेंट्स में भी हमारे खिलाफ मत खेलो। आप अगर सच में किसी बात के प्रति इतने संवेदनशील हो, तो फिर ओलंपिक गेम्स में भी पाकिस्तान के खिलाफ न खेलो। मुझे देखना है कि आप इतना बड़ा राष्ट्रवाद वहां कितनी दूर तक ले जा सकते हो।”

बट ने यह भी आरोप लगाया कि WCL में भारतीय खिलाड़ियों के निर्णय से टूर्नामेंट में हिस्सा ले रहे अन्य खिलाड़ियों पर दबाव बना। उन्होंने कहा,”जिन 4-5 खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ न खेलने का फैसला किया, उनकी वजह से बाकी खिलाड़ियों को भी दबाव में आकर निर्णय लेना पड़ा।”

भारत-पाकिस्तान मुकाबले बनाम राजनीतिक विवाद

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान आमतौर पर ICC और एशिया कप जैसे मल्टी नेशन टूर्नामेंट्स में आमने-सामने आते हैं। द्विपक्षीय क्रिकेट संबंध पिछले एक दशक से अधिक समय से ठप पड़े हैं, मुख्य रूप से राजनीतिक और सुरक्षा कारणों से।

सलमान बट की इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं का सिलसिला शुरू हो गया है। कुछ लोगों ने इसे “स्पोर्ट्स में राजनीति घुसाने की कोशिश” बताया है, वहीं कुछ यूजर्स ने भारतीय खिलाड़ियों के फैसले को “देशभक्ति से प्रेरित” बताया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles