Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

स्वामी प्रसाद मौर्य का विवादित बयान: “कांवड़ियों के भेष में घूम रहे हैं गुंडे-माफिया”

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश की राजनीति एक बार फिर गर्मा गई है। पूर्व कैबिनेट मंत्री और अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर विवादित बयान देकर बवाल खड़ा कर दिया है। इस बार उन्होंने कांवड़ियों को लेकर टिप्पणी की है, जिसे लेकर सोशल मीडिया से लेकर सियासी गलियारों तक तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।

क्या कहा स्वामी प्रसाद मौर्य ने?

लखनऊ में अपनी पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक में स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा:“ये कांवड़िए नहीं हैं। क्योंकि इन कांवड़ियों का अराध्य इतना भोला-भाला है कि लोग उसे भोले बाबा कहते हैं। तो भोले बाबा का जो भक्त है वह इतना हिंसक, अराजक और अपराधी कैसे हो सकता है? ये सत्ता संरक्षण में पलने वाले गुंडे-माफिया हैं, जो कांवड़ियों के भेष में पूरे प्रदेश में कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं।”

बयान का वीडियो वायरल

स्वामी प्रसाद मौर्य का यह बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ट्विटर (अब X), फेसबुक और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म्स पर इस वीडियो को लेकर यूज़र्स दो गुटों में बंट गए हैं – कुछ लोग उनका समर्थन कर रहे हैं तो वहीं बड़ी संख्या में लोग इस बयान की निंदा कर रहे हैं।

भाजपा का पलटवार

भाजपा नेताओं ने इस बयान को हिंदू आस्था का अपमान बताया है। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि:“स्वामी प्रसाद मौर्य बार-बार सनातन संस्कृति पर हमला कर रहे हैं। उनके बयान से करोड़ों श्रद्धालुओं की भावना आहत हुई है। उन्हें माफी मांगनी चाहिए।”

स्कूलों के मर्ज के खिलाफ बाइक रैली का ऐलान

इसी बैठक में मौर्य ने प्रदेश में सरकारी स्कूलों के मर्ज (विलय) के मुद्दे को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि:“यह संविधान से छेड़छाड़ है। हमारी पार्टी इसकी मुखालफत करेगी और जल्द ही प्रदेशभर में बाइक यात्रा निकाली जाएगी।”

SC-ST और अल्पसंख्यकों पर दोहरा रवैया: मौर्य का आरोप

मौर्य ने सरकार पर पक्षपातपूर्ण कार्रवाई का भी आरोप लगाते हुए कहा:“अगर कोई दलित, पिछड़ा या अल्पसंख्यक व्यक्ति छोटी सी गलती करता है, तो उस पर दर्जनों मुकदमे लाद दिए जाते हैं, घर बुलडोजर से गिरा दिए जाते हैं। लेकिन भाजपा संरक्षित गुंडे-माफिया पूरे प्रदेश में खुलकर घूमते हैं और प्रशासन चुप रहता है।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles