Friday, February 13, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोमांटिक वीडियो वायरल, बीच पर दिखा कपल का प्यार 

फ़िल्मी दुनिया/सर्वोदय न्यूज़:- बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी खास पहचान बना चुकी प्रियंका चोपड़ा जोनस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार वजह है पति निक जोनस के साथ शेयर किया गया उनका एक रोमांटिक वीडियो, जो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। फैंस इस कपल के बीच की केमिस्ट्री को देख मंत्रमुग्ध हैं।

बीच पर रोमांस: निक ने दिखाया वाइफ प्रियंका के बिना अधूरापन

निक जोनस ने अपने इंस्टाग्राम पर एक शॉर्ट वीडियो पोस्ट किया है, जो संभवतः एक बीच वेकेशन का हिस्सा है। वीडियो की शुरुआत में निक अकेले और उदास नजर आते हैं। उनका चेहरा इस बात की गवाही देता है कि प्रियंका उनके साथ नहीं हैं। फिर अचानक वीडियो में एंट्री होती है प्रियंका चोपड़ा की, जो दौड़ती हुई आती हैं और सीधे अपने पति को गले लगाती हैं। इसके बाद दोनों के बीच एक प्यारा लिप-लॉक मोमेंट कैमरे में कैद होता है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nick Jonas (@nickjonas)

ब्लैक बिकिनी में प्रियंका का ग्लैमरस अंदाज

वीडियो में प्रियंका चोपड़ा ब्लैक बिकिनी में नजर आ रही हैं, जिसमें वह बेहद ग्लैमरस दिख रही हैं। वहीं निक भी ऑल-ब्लैक आउटफिट में ट्विनिंग करते दिखते हैं। कपल की ये स्टाइलिश केमिस्ट्री भी फैंस के बीच खूब पसंद की जा रही है। निक जोनस ने वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा – “I can’t let go.” इस प्यारे कैप्शन ने उनके जेस्चर को और भी खास बना दिया।

वर्कफ्रंट पर बिजी प्रियंका, SSMB 29 में आएंगी नजर

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जल्द ही एस.एस. राजामौली की बहुप्रतीक्षित फिल्म SSMB 29 में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में महेश बाबू और आर. माधवन भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की शूटिंग और प्री-प्रोडक्शन जोरों पर है।

इसके अलावा प्रियंका हाल ही में हॉलीवुड फिल्म ‘Heads of State’ में इद्रिस एल्बा और जॉन सीना के साथ भी नजर आई थीं, जिसने इंटरनेशनल प्लेटफॉर्म पर अच्छी-खासी सुर्खियां बटोरी थीं।

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles