लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज़:- कटहल को अक्सर “वेजिटेरियन मीट” कहा जाता है – और सिर्फ उसके स्वाद के कारण नहीं, बल्कि इसके पोषक गुणों की वजह से भी। कटहल सिर्फ एक स्वादिष्ट सब्जी ही नहीं, बल्कि महिलाओं के लिए एक असली सुपरफूड है। हार्मोनल बैलेंस से लेकर बोन हेल्थ और स्किन ग्लो तक, कटहल कई जरूरी हेल्थ बेनिफिट्स देता है जो महिलाओं की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं।
यहां जानिए महिलाओं को कटहल क्यों खाना चाहिए, और इसके 5 सबसे बड़े फायदे:
1. पोषक तत्वों की कमी को करता है दूर
महिलाएं अक्सर अपनी डाइट में जरूरी पोषक तत्व शामिल नहीं कर पातीं, जिससे कमजोरी, थकान और इम्यून सिस्टम की दिक्कतें होने लगती हैं। कटहल में भरपूर मात्रा में विटामिन A, C, मैग्नीशियम और पोटैशियम होते हैं जो शरीर को मजबूत और एक्टिव बनाए रखते हैं।
2. हड्डियों को देता है मजबूती
30 की उम्र के बाद महिलाओं में बोन डेंसिटी कम होने लगती है। मेनोपॉज के बाद यह रिस्क और बढ़ जाता है। कटहल में मौजूद कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटैशियम हड्डियों को मजबूत बनाते हैं और ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा घटाते हैं।
3. आयरन की कमी को करता है दूर
पीरियड्स और प्रेग्नेंसी के कारण महिलाओं में अक्सर एनीमिया (Iron deficiency) हो जाता है। कटहल, खासकर इसके बीज, आयरन का बेहतरीन शाकाहारी स्रोत हैं। इसे डाइट में शामिल करने से हीमोग्लोबिन लेवल बेहतर होता है।
4. स्किन को बनाता है ग्लोइंग और हेल्दी
कटहल में मौजूद विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट्स शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। इससे स्किन पर नेचुरल ग्लो आता है, झुर्रियां कम होती हैं और स्किन ज्यादा यंग दिखती है।
5. हार्ट को रखे हेल्दी
मेनोपॉज के बाद महिलाओं में हार्ट डिजीज का खतरा बढ़ जाता है। कटहल में पोटैशियम भरपूर होता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करता है और दिल की बीमारियों से बचाने में मदद करता है।



