Saturday, February 14, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

आज का राशिफल 13 जुलाई 2025: जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का हाल

आज का राशिफल 13 जुलाई 2025:ग्रह गोचर का प्रभाव:13 जुलाई 2025, रविवार को ग्रहों की स्थिति कुछ महत्वपूर्ण संकेत दे रही है। शुक्र वृषभ में, सूर्य व गुरु मिथुन राशि में, बुध कर्क में, मंगल व केतु सिंह में, चंद्रमा मकर राशि में, राहु कुंभ में और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। आइए जानते हैं आपकी राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा।

मेष राशि (Aries)

आज व्यापार में उन्नति के योग हैं। राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को विशेष लाभ मिलेगा। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकता है।
उपाय: शनि देव को नमन करें।

वृषभ राशि (Taurus)

धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। किसी शुभ यात्रा का योग है। सेहत पहले से बेहतर रहेगी। प्रेम व संतान संबंधी मामलों में सकारात्मकता बनी रहेगी। व्यापार सामान्य रहेगा।
उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

मिथुन राशि (Gemini)

आज के दिन किसी भी प्रकार का जोखिम न लें। परिस्थितियां चुनौतीपूर्ण हो सकती हैं। प्रेम और संतान से थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है। व्यवसायिक पक्ष संतुलित रहेगा।
उपाय: मां काली की आराधना करें।

कर्क राशि (Cancer)

जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका के लिए दिन शुभ है। संतान का सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और मन प्रसन्न रहेगा।
उपाय: शनि देव को नमन करें।

सिंह राशि (Leo)

विरोधी सक्रिय रह सकते हैं लेकिन विजय आपकी ही होगी। स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार दिखेगा। व्यापारिक गतिविधियों में लाभ होगा।
उपाय: पीली या नीली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि (Virgo)

पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा लेकिन भावनाओं पर नियंत्रण रखें। मानसिक तनाव की स्थिति बन सकती है। प्रेम व संतान को लेकर दिन औसत रहेगा।
उपाय: नीली वस्तु पास रखें।

तुला राशि (Libra)

परिवार में थोड़ी कलह की स्थिति बन सकती है। हालांकि भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। प्रेम और व्यापार संतुलित रहेंगे।
उपाय: नीली वस्तु अपने पास रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio)

आज पराक्रम रंग लाएगा। नौकरी और व्यापार दोनों में प्रगति के संकेत हैं। परिवार और करीबी लोगों का साथ मिलेगा। ऊर्जा का स्तर ऊंचा रहेगा।
उपाय: पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि (Sagittarius)

जुआ-सट्टे जैसी जोखिम भरी चीज़ों से दूर रहें। सेहत में सुधार रहेगा। प्रेम और संतान की स्थिति सुखद रहेगी। आमदनी और पारिवारिक सहयोग बढ़ेगा।
उपाय: मां काली को नमन करें।

मकर राशि (Capricorn)

प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। लोग आपके व्यक्तित्व की सराहना करेंगे। स्वास्थ्य में सुधार होगा, प्रेम जीवन अच्छा रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी।
उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि (Aquarius)

मां को स्वास्थ्य संबंधी चिंता हो सकती है। थोड़ी बेचैनी और घबराहट महसूस हो सकती है। हालांकि प्रेम व व्यापार में सफलता के योग हैं।
उपाय: हरी वस्तु साथ रखें।

मीन राशि (Pisces)

आज मन प्रसन्न रहेगा और कोई शुभ समाचार मिल सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी में सुधार देखने को मिलेगा। यात्रा लाभकारी रहेगी।
उपाय: नीली वस्तु का दान करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles