Saturday, March 28, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

गोरखपुर में पूर्वोत्तर रेलवे ने आयोजित किया ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ साइक्लोथॉन, फिट इंडिया अभियान को मिला नया आयाम

गोरखपुर/सर्वोदय न्यूज़:- फिट इंडिया मूवमेंट को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ द्वारा 8 जून को सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम, गोरखपुर में ‘संडेज़ ऑन साइकिल’ संदेश के साथ साइक्लोथॉन का आयोजन किया गया।

इस साइक्लोथॉन का शुभारंभ पूर्वोत्तर रेलवे क्रीड़ा संघ (नरसा) के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशासनिक अधिकारी (निर्माण)  अभय कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। लगभग 5 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए यह साइक्लोथॉन रेलवे स्टेडियम से शुरू होकर मोहद्दीपुर, पैडलेगंज, रामगढ़ताल, आर.के.बी.के., महाप्रबंधक कार्यालय होते हुए पुनः स्टेडियम में समाप्त हुआ।

साइक्लोथॉन में प्रतिभाग करते प्रतिभागी | सर्वोदय न्यूज़

स्वास्थ्य, पर्यावरण और जागरूकता का संदेश

इस आयोजन में वरिष्ठ उप महाप्रबंधक  तुषार कांत पाण्डेय, महासचिव/नरसा एवं मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  पंकज कुमार सिंह, सहायक क्रीड़ा अधिकारी  चन्द्र विजय सिंह समेत बड़ी संख्या में रेलवे अधिकारी, कर्मचारी और खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभय कुमार गुप्ता ने कहा कि ,“साइकिल न सिर्फ एक स्वस्थ जीवनशैली का प्रतीक है, बल्कि यह ईंधन की बचत, पर्यावरण संरक्षण और विदेशी मुद्रा की बचत में भी अहम भूमिका निभाती है।”

तुषार कांत पाण्डेय ने कहा कि , “नियमित रूप से साइकिल चलाना आज के समय में सबसे जरूरी फिटनेस आदत है। इससे न केवल बीमारियों से बचा जा सकता है, बल्कि मानसिक रूप से भी ऊर्जा मिलती है।”

साइक्लोथॉन में प्रतिभाग करते प्रतिभागी | सर्वोदय न्यूज़

मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  पंकज कुमार सिंह ने बताया कि , “साइकिल पर्यावरण के अनुकूल और स्वास्थ्यवर्धक साधन है। प्रत्येक व्यक्ति को रविवार को कम से कम 5 किलोमीटर साइकिल जरूर चलानी चाहिए।”

कार्यक्रम का कुशल संचालन सहायक क्रीड़ा अधिकारी चन्द्र विजय सिंह द्वारा किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles