अलीगढ़ न्यूज: ‘डॉक्टर डेथ’ देवेंद्र शर्मा गिरफ्तार, दौसा के आश्रम में पुजारी बनकर छिपा था

अलीगढ़/सर्वोदय:– उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। देशभर में कुख्यात सीरियल किलर देवेंद्र शर्मा को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी दिल्ली क्राइम ब्रांच द्वारा राजस्थान के दौसा जिले के एक आश्रम से की गई, जहां वह पुजारी बनकर छिपा हुआ था।

कौन है देवेंद्र शर्मा?

देवेंद्र शर्मा, जिसे मीडिया में ‘डॉक्टर डेथ’ (Dr. Death) के नाम से जाना जाता है, एक समय में आयुर्वेदिक डॉक्टर हुआ करता था। बताया जा रहा है कि उसने 1984 में बिहार से BAMS की पढ़ाई पूरी की थी और बाद में अलीगढ़ के पास बंदीकुई में ‘जनता क्लिनिक’ के नाम से अपना आयुर्वेदिक क्लिनिक खोला।

अपराध की दुनिया में कैसे आया?

सूत्रों के मुताबिक, 1994 में गैस एजेंसी घोटाले में 11 लाख रुपये की धोखाधड़ी का शिकार होने के बाद उसने अपराध की राह पकड़ी। इसके बाद देवेंद्र ने हत्या, किडनी रैकेट और अंग तस्करी जैसे संगीन अपराधों को अंजाम देना शुरू कर दिया।

मगरमच्छों को खिलाता था शव

रिपोर्ट्स के अनुसार, देवेंद्र शर्मा अपने अपराधों के सबूत मिटाने के लिए शवों को मगरमच्छों को खिला देता था। ये तरीका उसे पुलिस से बचने में लंबे समय तक मदद करता रहा।

पैरोल पर रिहा होकर हुआ था फरार

2023 में पैरोल पर रिहा होने के बाद से ही देवेंद्र फरार चल रहा था। दिल्ली क्राइम ब्रांच को सूचना मिली कि वह राजस्थान के दौसा जिले के एक आश्रम में छिपा है। जैसे ही उसने अपना मोबाइल फोन चार्ज कर ऑन किया, पुलिस ने उसकी लोकेशन ट्रेस कर ली और तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार कर लिया।

दिल्ली पुलिस कर रही पूछताछ

फिलहाल दिल्ली क्राइम ब्रांच की टीम उससे पूछताछ कर रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि फरारी के दौरान वह किन-किन लोगों के संपर्क में था और क्या इस दौरान उसने कोई नए अपराध किए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles