Thursday, June 11, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

49 की उम्र में भी सुष्मिता सेन का जलवा बरकरार, साड़ी में दिखीं मिस यूनिवर्स जैसी अदाएं

मुंबई/सर्वोदय:- 1994 में मिस यूनिवर्स का ताज जीतने वाली सुष्मिता सेन आज भी उतनी ही खूबसूरत और ग्रेसफुल नजर आती हैं जितनी वो अपने युवावस्था में थीं। हाल ही में एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर अपने साड़ी लुक की तस्वीरें साझा कीं, जिसने उनके फैंस को एक बार फिर दीवाना बना दिया। पारंपरिक परिधान में उनकी खूबसूरती और स्टाइल ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि सुष्मिता असल मायनों में ‘स्टाइल डीवा’ हैं।

ऑर्गेंजा साड़ी में दिखा एलिगेंस और क्लास

सुष्मिता सेन ने इस बार क्रीम कलर की ऑर्गेंजा साड़ी चुनी, जिस पर मल्टीकलर फ्लोरल प्रिंट्स नजर आए। साड़ी के किनारों पर पतला व्हाइट और क्रीम बॉर्डर था, जिसने इस परिधान को बेहद क्लासी और एलिगेंट लुक दिया। एक्ट्रेस ने साड़ी को पारंपरिक लेकिन नफासत भरे तरीके से ड्रेप किया, जिससे उनका पूरा लुक बेहद आकर्षक लग रहा था।

हॉल्टर नेक ब्लाउज ने दिया मॉर्डन टच

साड़ी के साथ सुष्मिता ने वी-नेकलाइन वाला हॉल्टर नेक ब्लाउज पहनकर अपने देसी लुक को मॉर्डन टच दिया। ब्लाउज पर वर्क या एम्ब्रॉयडरी नहीं थी, लेकिन वाइट और पीच लेस डिटेलिंग ने इसकी खूबसूरती को बढ़ा दिया। यह मिनिमल लेकिन स्टाइलिश चयन उनके ड्रेसिंग सेंस की परिपक्वता को दर्शाता है।

डायमंड रिंग्स बनीं लुक का सेंटर ऑफ अट्रैक्शन

अपने पूरे लुक को संतुलित बनाए रखते हुए, सुष्मिता ने गहनों में भारी-भरकम नेकलेस या ईयररिंग्स की जगह केवल बड़ी डायमंड रिंग्स को प्राथमिकता दी। दोनों हाथों में पहनी गई रिंग्स का राउंड शेप डिजाइन बेहद आकर्षक था, जिसने उनके पूरे लुक को रॉयल टच दिया।

नेचुरल मेकअप और खुले बालों से लुक में चार-चांद

मेकअप की बात करें तो सुष्मिता ने हमेशा की तरह नेचुरल लुक चुना। डार्क आईब्रो, सटल आईशैडो, काजल, हाइलाइटर और लाइट बल्श ने उनके चेहरे की खूबसूरती को निखारा। लिपस्टिक का चयन भी उनके आउटफिट के मुताबिक था। हेयरस्टाइल में उन्होंने बालों को खुला छोड़कर एक सॉफ्ट और नेचुरल लुक को अपनाया, जो उनके संपूर्ण स्टाइल को और भी आकर्षक बना रहा था।

49 की उम्र में भी कायम है मिस यूनिवर्स का चार्म

सुष्मिता सेन का यह साड़ी लुक एक बार फिर इस बात का प्रमाण है कि उम्र सिर्फ एक नंबर है। 49 वर्ष की उम्र में भी उनकी खूबसूरती, आत्मविश्वास और स्टाइल स्टेटमेंट आज की युवा अभिनेत्रियों को मात देती है। फैंस ने उनके इस लुक को “देसी अप्सरा”, “ट्रू क्वीन” जैसे कमेंट्स से नवाजा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles