Thursday, February 12, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

भारत के संभावित हमले को लेकर पाकिस्तान में हड़कंप, रक्षा मंत्री ने कबूला: ‘कभी भी हमला कर सकता है भारत’

देश-विदेश/सर्वोदय:- पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच संबंध लगातार बिगड़ते जा रहे हैं। इस बीच, पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा मोहम्मद आसिफ के बयान ने पड़ोसी देश में सनसनी फैला दी है। रॉयटर्स को दिए गए इंटरव्यू में आसिफ ने दावा किया है कि भारत कभी भी पाकिस्तान पर हमला कर सकता है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की सेना हाई अलर्ट पर है और सीमा पर सैन्य तैनाती को और मजबूत कर दिया गया है।

आसिफ ने इस्लामाबाद स्थित अपने कार्यालय में इंटरव्यू के दौरान कहा, “हमने अपनी सेना को मजबूत किया है क्योंकि यह अब संभावित खतरे जैसा लग रहा है। भारत की तैयारियां साफ संकेत देती हैं कि वह किसी भी समय हमला कर सकता है।” उन्होंने कहा कि इस स्थिति को देखते हुए पाकिस्तान सरकार ने कुछ अहम रणनीतिक फैसले लिए हैं।

परमाणु हथियार को लेकर पाकिस्तान की चेतावनी

ख्वाजा आसिफ ने परमाणु हथियारों को लेकर भी बयान दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान इन्हें “सिर्फ तब इस्तेमाल करेगा जब हमारे अस्तित्व को सीधा खतरा होगा।” हालांकि, उन्होंने इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया कि पाकिस्तान ने भारतीय हमले की आशंका कैसे और क्यों जताई है।

भारत ने अपनाया सख्त रुख

22 अप्रैल को हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोगों की जान गई थी, जिनमें अधिकतर टूरिस्ट शामिल थे। हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कई कड़े कदम उठाए हैं। इसमें सिंधु जल समझौते को निलंबित करना, सीमा पर कूटनीतिक दवाब बढ़ाना और आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई शामिल हैं।

भारत ने पहलगाम के बसरन घाटी में हमला करने वाले दो आतंकियों की पहचान पाकिस्तानी नागरिकों के रूप में की है। वहीं, पाकिस्तान ने इस आतंकी हमले में किसी भी भूमिका से इनकार करते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।

जवाबी कदमों से बढ़ी तल्खी

पाकिस्तान की ओर से भी भारत की कार्रवाई के जवाब में अपनी हवाई सीमा पर प्रतिबंध जैसे कदम उठाए गए हैं। दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण हालात को देखते हुए अंतरराष्ट्रीय समुदाय की नजरें भी अब इस क्षेत्र पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles