UP PCS Transfer: यूपी में देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 14 PCS अफसरों के तबादले; 8 ADM और 5 SDM शामिल

UP PCS Officer Transfer News: उत्तर प्रदेश में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें आठ अपर जिलाधिकारी (ADM) और पांच उपजिलाधिकारी (SDM) समेत विभिन्न पदों पर तैनात अधिकारी शामिल हैं। इसके अलावा नगर निगमों में तैनात अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

तबादला सूची में झांसी, आजमगढ़, रायबरेली, गोंडा, प्रयागराज, सिद्धार्थनगर, इटावा, जालौन, लखनऊ, कानपुर देहात और सहारनपुर समेत कई जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं। इन नियुक्तियों के जरिए अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

इन PCS अधिकारियों को मिली नई तैनाती

शासन की ओर से जारी सूची के अनुसार, एडीएम झांसी रहे शिव प्रताप शुक्ल को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी बनाया गया है। एडीएम आजमगढ़ रहे संजय चावला को एडीएम (प्रशासन), झांसी की जिम्मेदारी दी गई है। रायबरेली में एडीएम (प्रशासन) रहे सिद्धार्थ को एडीएम (प्रशासन), आजमगढ़ नियुक्त किया गया है।

गोंडा में एसडीएम रहे अशोक कुमार गुप्ता को एडीएम (प्रशासन), रायबरेली बनाया गया है। लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त रहे विकास सिंह को एसडीएम गोंडा की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रयागराज के अपर नगर आयुक्त रहे राजीव कुमार शुक्ला को एडीएम आजमगढ़ नियुक्त किया गया है।

उन्नाव में एसडीएम रहे देवेंद्र प्रताप सिंह को अपर नगर आयुक्त, प्रयागराज बनाया गया है। वहीं, सिद्धार्थनगर के एडीएम रहे गौरव श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनाती दी गई है।

इटावा, कानपुर देहात और सहारनपुर में भी बदलाव

तबादला आदेश के तहत इटावा में एडीएम (न्यायिक) रहे संदीप कुमार श्रीवास्तव को एडीएम सिद्धार्थनगर बनाया गया है। जालौन में एसडीएम रहे मनोज प्रकाश को एडीएम (न्यायिक), इटावा की जिम्मेदारी दी गई है।

लखनऊ में एसडीएम रहे अंकित शुक्ला को एडीएम (प्रशासन), कानपुर देहात नियुक्त किया गया है। आजमगढ़ के एडीएम रहे नरेंद्र सिंह को एडीएम (न्यायिक), कानपुर देहात बनाया गया है। प्रयागराज में एसडीएम रहे आत्मस्वरूप श्रीवास्तव को एडीएम (न्यायिक), सहारनपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

इसके अलावा लखनऊ नगर निगम में अपर नगर आयुक्त रहे अभिनव रंजन श्रीवास्तव को मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में विशेष कार्याधिकारी नियुक्त किया गया है।

दो दिन पहले IPS अधिकारियों के भी हुए थे तबादले

उत्तर प्रदेश में पीसीएस अधिकारियों के तबादलों से पहले दो आईपीएस अधिकारियों की तैनाती में भी बदलाव किया गया था। जारी आदेश के अनुसार, 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी अशोक कुमार सिंह को उत्तर प्रदेश नागरिक सुरक्षा का पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया।

इससे पहले वह उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड, लखनऊ में पुलिस महानिदेशक/सदस्य सचिव के पद पर तैनात थे। वहीं, 1994 बैच के आईपीएस अधिकारी डीके ठाकुर से नागरिक सुरक्षा का अतिरिक्त प्रभार हटा दिया गया। वह पुलिस महानिदेशक/महासमादेष्टा, होमगार्ड, उत्तर प्रदेश के पद पर कार्यरत रहेंगे।

उत्तर प्रदेश में हाल के दिनों में प्रशासनिक और पुलिस विभागों में किए गए इन बदलावों के तहत अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles