न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में हुए हमले के दौरान घायल भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की स्वास्थ्य स्थिति को लेकर नया अपडेट सामने आया है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, कैप्टन मच्छार को सऊदी अरब के ताबुक में शुरुआती इलाज के बाद आगे की चिकित्सा देखभाल के लिए अबू धाबी स्थानांतरित किया गया है। भारतीय अधिकारी उनकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और उनके परिवार के संपर्क में हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने बताया कि भारत सरकार कैप्टन मच्छार की सेहत को लेकर संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। यूएई में भारत के राजदूत ने अस्पताल पहुंचकर पायलट से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। राजदूत ने उनके परिवार से भी मुलाकात कर हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।
तबूक में हुआ था प्राथमिक इलाज
कैप्टन मच्छार को घटना के बाद सऊदी अरब के तबूक स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वहां उन्हें शुरुआती चिकित्सा सहायता दी गई। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज और रिकवरी के लिए अबू धाबी ले जाया गया है। भारतीय दूतावास की ओर से भी उनकी स्थिति में सुधार की जानकारी दी गई है।
फ्लाइट के कॉकपिट में हुआ था हमला
यह घटना 30 सितंबर को फ्लाईदुबई की उड़ान FZ1073 में हुई थी। विमान दुबई से तेल अवीव जा रहा था। रिपोर्टों के मुताबिक, उड़ान के दौरान कॉकपिट में पायलट और सह-पायलट के बीच गंभीर झड़प हुई। इसी दौरान कैप्टन स्मित मच्छार घायल हो गए। विमान में 174 यात्री सवार थे और बाद में विमान को सऊदी अरब के तबूक की ओर डायवर्ट कर सुरक्षित उतारा गया।
रिपोर्टों के अनुसार, घटना के दौरान विमान ने आपातकालीन संकेत जारी किए थे। कॉकपिट में स्थिति बिगड़ने के बाद यात्रियों और चालक दल के कुछ सदस्यों ने भी हस्तक्षेप किया, जिसके बाद हमलावर को काबू में किया गया।
घायल होने के बावजूद विमान को सुरक्षित संभाला
हमले में घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने विमान की स्थिति संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। घटना के बाद विमान को निर्धारित गंतव्य के बजाय सऊदी अरब के तबूक में उतारा गया। सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है।
भारतीय दूतावास लगातार संपर्क में
यूएई स्थित भारतीय दूतावास कैप्टन मच्छार के इलाज और स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी के लिए स्थानीय अधिकारियों के संपर्क में है। विदेश मंत्रालय ने भी कहा है कि भारतीय अधिकारी उनके परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के लिए लगातार संपर्क बनाए हुए हैं।
कैप्टन मच्छार की बहादुरी की भारत और विदेशों में चर्चा हो रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उनकी हिम्मत की सराहना की है।
फिलहाल कैप्टन मच्छार को आगे के इलाज के लिए अबू धाबी में रखा गया है और उपलब्ध आधिकारिक जानकारी के अनुसार उनकी सेहत में सुधार हो रहा है।


