Sunday, February 15, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

पहलगाम आतंकी हमले के बाद केंद्र सरकार सख्त, पाकिस्तान सरकार के X हैंडल पर भारत में रोक

नई दिल्ली/सर्वोदय:-   भारत का स्विटजरलैंड कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर के पहलगाम के पास स्थित बैसारन में हुए भीषण आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। सरकार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर) पर पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक हैंडल पर भारत में प्रतिबंध लगा दिया है।

पहलगाम में हुआ था नरसंहार, हिंदू पर्यटकों को बनाया गया निशाना

22 अप्रैल को बैसारन में कुछ आतंकियों ने निर्दोष पर्यटकों पर हमला कर दिया था। शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, आतंकियों ने पर्यटकों से धर्म और नाम पूछकर टारगेट किया और चुन-चुन कर हिंदू यात्रियों को गोली मारी। इस हमले में 27 लोगों की मौत हो चुकी है और कई घायल हैं।

हमले में पाकिस्तानी आतंकियों की भूमिका उजागर

जांच एजेंसियों को हमले में दो पाकिस्तानी आतंकियों के शामिल होने के ठोस सबूत मिले हैं। इसके बाद से ही पूरे देश में पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश है और सोशल मीडिया पर भी लोग कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

भारत का सख्त रुख: X हैंडल बंद, सिंधु जल संधि पर भी रोक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मंगलवार शाम को हुई कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी (CCS) की आपात बैठक में कई अहम निर्णय लिए गए। इनमें शामिल हैं: पाकिस्तान सरकार के X हैंडल पर भारत में रोक, पाकिस्तान में भारतीय सलाहकारों को तत्काल प्रभाव से हटाया गया, सिंधु जल समझौते पर फिलहाल अस्थायी रोक

भारत सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि आतंकवाद को किसी भी रूप में समर्थन देने वाले देशों के साथ कोई सहानुभूति नहीं बरती जाएगी। यह फैसला पाकिस्तान को कड़ा संदेश देने के तौर पर देखा जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles