Aaj Ka Rashifal 17 August 2026: नाग पंचमी पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत, 2 राशियों को रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal 17 August 2026: आज नाग पंचमी का पावन पर्व है। ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति की बात करें तो मंगल मिथुन राशि में विराजमान हैं। सूर्य, बुध और गुरु कर्क राशि में हैं। केतु सिंह राशि में, जबकि शुक्र और चंद्रमा कन्या राशि में स्थित हैं। चंद्रमा चित्रा नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। राहु कुंभ और शनि मीन राशि में हैं।

ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज चंद्रमा का मंगल के नक्षत्र में होना कई मामलों में सकारात्मक परिणाम दे सकता है, लेकिन शुक्र के साथ इसकी युति रिश्तों में कुछ उतार-चढ़ाव पैदा कर सकती है। खासकर प्रेम और वैवाहिक संबंधों में भावनात्मक द्वंद्व की स्थिति बन सकती है। दोपहर के बाद चंद्रमा तुला राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके बाद परिस्थितियों में बदलाव देखने को मिल सकता है।

आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल

मेष राशि

आज आपका स्वास्थ्य पहले की तुलना में बेहतर रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग और सानिध्य मिलेगा। प्रेमी-प्रेमिका के बीच मुलाकात या बातचीत का अवसर बन सकता है। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में स्थिति सकारात्मक रहेगी। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। उपाय: सूर्य देव को जल अर्पित करें।

वृषभ राशि

आज छोटी-मोटी परेशानियां आपको परेशान कर सकती हैं। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें। प्रेम और संतान के मामले में स्थिति अच्छी रहेगी तथा व्यापार भी सामान्य से बेहतर रहेगा। हालांकि, विरोधी सक्रिय हो सकते हैं। विपरीत लिंग के साथ संबंधों में सावधानी बरतें, किसी तरह के आरोप या गलतफहमी से बचें। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

मिथुन राशि

आज भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। महत्वपूर्ण फैसले लेने में जल्दबाजी न करें और संभव हो तो बड़े निर्णय कुछ समय के लिए टाल दें। प्रेम संबंधों में बहस या मतभेद की स्थिति बन सकती है। संतान और व्यापार से जुड़े मामलों में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कर्क राशि

आज भूमि, भवन या वाहन की खरीदारी का योग बन सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ी दूरी या भावनात्मक उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। उपाय: बजरंगबली का दर्शन या स्मरण करें।

सिंह राशि

आपके पराक्रम और मेहनत का अच्छा परिणाम मिल सकता है। नौकरी या रोजगार में तरक्की के अवसर बनेंगे। व्यापार में भी सफलता मिलने के योग हैं। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ी दूरी महसूस हो सकती है, लेकिन व्यावसायिक स्थिति मजबूत रहेगी। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

कन्या राशि

आज धन प्राप्ति के नए अवसर बन सकते हैं। दोस्तों, मित्रों और परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं और धन का प्रवाह बढ़ सकता है। स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। प्रेम और संतान के मामले में दिन बहुत अच्छा रहेगा। व्यापार में भी लाभ के योग हैं। उपाय: हरी वस्तु अपने पास रखें।

तुला राशि

आज आप आकर्षण का केंद्र बने रहेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ सकती है और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। प्रेम-संतान और व्यापार से जुड़े मामलों में भी अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। उपाय: शनिदेव को प्रणाम करें।

वृश्चिक राशि

आज मन थोड़ा परेशान रह सकता है। अनजाना भय या नकारात्मक विचार आपको परेशान कर सकते हैं। सिरदर्द और आंखों से जुड़ी परेशानी महसूस हो तो लापरवाही न करें। हालांकि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में सुधार के संकेत हैं। व्यापार भी अच्छा चलेगा। उपाय: पीली वस्तु अपने पास रखें।

धनु राशि

आज आपकी आय में बढ़ोतरी के नए रास्ते खुल सकते हैं। पुराने स्रोतों से भी धन प्राप्त होने के संकेत हैं। यात्रा का योग बन रहा है। स्वास्थ्य, प्रेम-संबंध और व्यापार तीनों मोर्चों पर दिन सकारात्मक रहेगा। उपाय: लाल वस्तु अपने पास रखें।

मकर राशि

आज कोर्ट-कचहरी या कानूनी मामलों में सफलता मिलने के योग हैं। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में परिस्थितियां अनुकूल रहेंगी। कारोबार में विशेष लाभ मिलने की संभावना है। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

कुंभ राशि

आज दोपहर के बाद परिस्थितियां आपके पक्ष में आने लगेंगी। स्वास्थ्य में भी धीरे-धीरे सुधार होगा। प्रेम और संतान से जुड़े मामले थोड़े मध्यम रह सकते हैं, जबकि व्यापार में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। महत्वपूर्ण काम दोपहर के बाद करना बेहतर हो सकता है। उपाय: भगवान गणेश को प्रणाम करें।

मीन राशि

आज आपको विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। चोट-चपेट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका बन सकती है। परिस्थितियां थोड़ी प्रतिकूल रह सकती हैं, इसलिए किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। प्रेम और संतान के मामले भी मध्यम रहेंगे, जबकि व्यापार सामान्य रूप से चलता रहेगा। उपाय: मां काली को प्रणाम करें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles