Aaj Ka Rashifal 27 July 2026: 27 जुलाई 2026, सोमवार का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर लेकर आया है, जबकि कुछ राशि वालों को आज विशेष सावधानी बरतने की जरूरत होगी। ग्रहों की वर्तमान स्थिति के अनुसार मंगल वृषभ राशि में, बुध मिथुन राशि में स्वग्रही हैं। वहीं सूर्य और गुरु कर्क राशि में विराजमान हैं, जहां गुरु उच्च के प्रभाव में हैं। चंद्रमा धनु राशि के मूल नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। इसके साथ ही शुक्र और केतु का संयोग कुछ राशियों के लिए स्वास्थ्य और रिश्तों में उतार-चढ़ाव के संकेत दे रहा है। आइए जानते हैं मेष से लेकर मीन राशि तक सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।
मेष राशि
आज किस्मत आपका पूरा साथ दे सकती है। करियर और कारोबार में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन लाभदायक रहेगा। यात्रा का भी योग बन सकता है। हालांकि सामाजिक सम्मान और व्यवहार में संयम बनाए रखें। सूर्य को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।
वृषभ राशि
आज का दिन सतर्कता की मांग करता है। अनावश्यक जोखिम लेने से बचें और जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला न करें। परिवार और संतान का सहयोग मिलेगा। व्यापार की स्थिति अनुकूल रहेगी और निवेश की योजना बना सकते हैं। भगवान गणेश की पूजा तथा पीली वस्तु का दान लाभकारी रहेगा।
मिथुन राशि
जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और प्रेम संबंधों में मुलाकात के अवसर बन सकते हैं। हालांकि बातचीत के दौरान शब्दों का चयन सोच-समझकर करें, क्योंकि छोटी बात विवाद का कारण बन सकती है। व्यापार और निवेश के लिए दिन अच्छा माना जा रहा है। पीली वस्तु का दान शुभ रहेगा।
कर्क राशि
आज क्रोध पर नियंत्रण रखना बेहद जरूरी होगा। स्वास्थ्य में हल्की परेशानी महसूस हो सकती है, जबकि प्रेम और पारिवारिक जीवन सामान्य से बेहतर रहेगा। व्यापार में स्थिति संतोषजनक रहेगी, लेकिन फिलहाल नया निवेश टालना बेहतर रहेगा। मां काली की आराधना करें।
सिंह राशि
विद्यार्थियों के लिए दिन अनुकूल रहेगा। भावनाओं में बहने से बचें। प्रेम संबंधों में मतभेद की संभावना है और बच्चों के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। कारोबार सामान्य रूप से आगे बढ़ेगा। सूर्य को जल अर्पित करना लाभदायक रहेगा।
कन्या राशि
घर-परिवार में किसी बात को लेकर तनाव की स्थिति बन सकती है। भूमि, भवन या वाहन से जुड़े मामलों में सावधानी बरतें। प्रेम संबंध और संतान पक्ष से सुखद समाचार मिल सकते हैं। व्यापार सामान्य रहेगा। नीले रंग का वस्त्र पहनना या नीली वस्तु साथ रखना शुभ रहेगा।
तुला राशि
व्यापार के लिहाज से दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य और प्रेम संबंधों में सामान्य स्थिति बनी रहेगी। कामकाज में निरंतरता बनी रहेगी। मां काली की पूजा करना लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि
आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। धन की बचत पर ध्यान दें और किसी को उधार देने से बचें। प्रेम जीवन और परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
धनु राशि
ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा, लेकिन मन की चंचलता पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में थोड़ी सावधानी रखें। व्यापार और निवेश के लिए समय अनुकूल है। भगवान गणेश की पूजा करना शुभ फल देगा।
मकर राशि
आज मन कुछ चिंतित रह सकता है और खर्चों में बढ़ोतरी होने की संभावना है। व्यापार और पारिवारिक मामलों में धैर्य से काम लें। फिलहाल नया निवेश करने से बचें। मां काली की आराधना करना शुभ रहेगा।
कुंभ राशि
आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। पुराने कार्यों से भी आर्थिक लाभ मिल सकता है। यात्रा के योग बनेंगे और कोई अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार और निवेश के लिए दिन अनुकूल रहेगा। भगवान गणेश की पूजा करना लाभदायक रहेगा।
मीन राशि
सरकारी कार्यों में सफलता मिलने की संभावना है। वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा और करियर में प्रगति के अवसर बनेंगे। परिवार, प्रेम और स्वास्थ्य की स्थिति भी संतोषजनक रहेगी। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ माना गया है।



