Wednesday, July 22, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: राहु के नक्षत्र में चंद्रमा, कन्या समेत इन 6 राशियों को धन और भाग्य का मिलेगा साथ

Aaj Ka Rashifal 22 July 2026: 22 जुलाई 2026, बुधवार को चंद्रमा तुला राशि में स्वाति नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु हैं, जबकि तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं। ऐसे में राहु और शुक्र का यह संयोग लोगों के स्वभाव, रिश्तों और आर्थिक मामलों पर विशेष प्रभाव डाल सकता है।

वर्तमान ग्रह स्थिति के अनुसार मंगल वृषभ राशि, बुध मिथुन राशि (स्वग्रही), सूर्य और गुरु कर्क राशि, शुक्र और केतु सिंह राशि में स्थित हैं। वहीं राहु कुंभ और शनि मीन राशि में गोचर कर रहे हैं।

ज्योतिषीय दृष्टि से यह योग मानसिक चंचलता, आकर्षण और भौतिक सुख-सुविधाओं की इच्छा बढ़ा सकता है। रिश्तों में भावनाओं पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल।

मेष राशि

आज दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में मुलाकात के योग बनेंगे और नौकरी या कारोबार में सकारात्मक परिणाम मिल सकते हैं। निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखें और काले वस्त्र या उड़द का दान करना शुभ माना जाएगा।

वृषभ राशि

स्वास्थ्य को लेकर थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है। शरीर में पानी रुकने या अस्थायी रूप से वजन बढ़ने की संभावना है। मानसिक तनाव भी महसूस हो सकता है। प्रेम संबंध और व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। निवेश लाभदायक हो सकता है। मां काली की पूजा करना शुभ रहेगा।

मिथुन राशि

भावनाओं पर नियंत्रण रखना जरूरी होगा। प्रेम संबंधों में अनावश्यक बहस से बचें और संतान से जुड़े मामलों पर ध्यान दें। कारोबार में स्थिति अनुकूल रहेगी। मां काली का स्मरण लाभकारी रहेगा।

कर्क राशि

घर-परिवार में सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और किसी शुभ आयोजन के संकेत मिल सकते हैं। हालांकि घरेलू विवाद से बचने की आवश्यकता है। प्रेम, संतान और व्यापार के लिहाज से दिन सकारात्मक रहेगा। हनुमान जी की पूजा शुभ फल देगी।

सिंह राशि

पराक्रम और मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा। व्यापार में प्रगति के संकेत हैं। स्वास्थ्य और प्रेम जीवन सामान्य रह सकता है। पीले रंग की वस्तु साथ रखें और केसर का तिलक लगाना शुभ रहेगा।

कन्या राशि

आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय में वृद्धि के योग हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम और कारोबार के लिए दिन शानदार रहेगा। हालांकि आज नया निवेश करने से बचना बेहतर रहेगा। शनिदेव की आराधना लाभदायक रहेगी।

तुला राशि

व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ेगा और आत्मविश्वास मजबूत रहेगा। आवश्यक सुविधाएं आसानी से प्राप्त होंगी। व्यापार में लाभ के संकेत हैं और निवेश भी किया जा सकता है। बजरंगबली को लाल पुष्प अर्पित करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

अनावश्यक चिंताओं के कारण मन परेशान रह सकता है। खर्चों में बढ़ोतरी संभव है, इसलिए बजट पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा रहेगा लेकिन फिलहाल निवेश से दूरी बनाए रखें। मां काली को सफेद वस्तु अर्पित करना शुभ रहेगा।

धनु राशि

आय के नए अवसर मिल सकते हैं और पुराने स्रोतों से भी धन लाभ होगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। प्रेम, संतान और व्यापार के लिए दिन अनुकूल रहेगा। निवेश करना लाभकारी हो सकता है। हनुमान जी का स्मरण करें।

मकर राशि

कार्यक्षेत्र में सफलता मिलने के संकेत हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है। व्यापार अच्छा चलेगा, हालांकि प्रेम और संतान से जुड़े मामलों में थोड़ा धैर्य रखें। मां काली की पूजा शुभ फल देगी।

कुंभ राशि

भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं और यात्रा के भी योग बनेंगे। प्रेम, परिवार और व्यापार के लिए दिन अच्छा रहेगा। मां काली को प्रणाम करना शुभ रहेगा।

मीन राशि

आज थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है। चोट लगने या किसी परेशानी में फंसने की आशंका है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दें। व्यापार सामान्य से अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम और पारिवारिक मामलों में संयम रखें। काली मंदिर में सफेद वस्तु अर्पित करना या किसी जरूरतमंद को इत्र या सुगंधित वस्तु भेंट करना शुभ माना जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles