Wednesday, July 1, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Petrol Diesel Price: जुलाई की शुरुआत में बड़ी राहत, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर सस्ता

Petrol Diesel Price Today: जुलाई के पहले ही दिन वाहन चालकों के लिए राहत भरी खबर आई है। निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी (Nayara Energy) ने अपने पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 3 रुपये प्रति लीटर की कमी की है। नई दरें 1 जुलाई से देशभर में लागू हो गई हैं।

7,000 से ज्यादा पेट्रोल पंपों पर लागू हुई नई कीमतें

कंपनी के मुताबिक, संशोधित कीमतें देशभर में उसके 7,000 से अधिक रिटेल आउटलेट्स पर लागू कर दी गई हैं। हालांकि, अलग-अलग राज्यों में वैट और अन्य स्थानीय करों के कारण अंतिम कीमतों में थोड़ा अंतर देखने को मिल सकता है।

कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट का असर

जानकारों के अनुसार, पश्चिम एशिया में तनाव कम होने और प्रमुख समुद्री व्यापार मार्गों के फिर से सामान्य होने से अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल और एलएनजी की आपूर्ति बेहतर हुई है। इसके चलते वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई, जिसका फायदा अब उपभोक्ताओं तक पहुंचना शुरू हो गया है।

ईंधन क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों का कहना है कि पिछले करीब दो वर्षों में पहली बार किसी तेल कंपनी ने खुदरा स्तर पर पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी की है।

सरकारी तेल कंपनियों ने नहीं बदले दाम

नायरा एनर्जी की ओर से कीमतें घटाए जाने के बावजूद सरकारी तेल विपणन कंपनियों ने फिलहाल अपने रेट में कोई बदलाव नहीं किया है। इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (IOC), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) की ओर से नई कीमतों की घोषणा नहीं की गई है।

इन कंपनियों के देशभर में एक लाख से अधिक पेट्रोल पंप हैं। राजधानी दिल्ली में इनके आउटलेट्स पर पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर की पुरानी दर पर ही मिल रहा है।

मार्च में बढ़ाए गए दाम अब वापस लिए

गौरतलब है कि मार्च में पश्चिम एशिया में बढ़े भू-राजनीतिक तनाव के दौरान अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतें तेज़ी से बढ़ गई थीं। उस समय नायरा एनर्जी ने पेट्रोल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम 3 रुपये प्रति लीटर बढ़ाए थे।

इसके बाद मई में सरकारी तेल कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 7.50 रुपये प्रति लीटर तक की बढ़ोतरी की थी।

अब नायरा एनर्जी ने मार्च में की गई बढ़ोतरी को पूरी तरह वापस ले लिया है। इसे संकेत माना जा रहा है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आने के बाद भारतीय उपभोक्ताओं को भी इसका लाभ मिलने लगा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles