UP BJP New Team: यूपी भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, सभी 6 क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले; नई टीम का ऐलान

लखनऊ/सर्वोदय न्यूज़: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने उत्तर प्रदेश में संगठन को नया स्वरूप देते हुए प्रदेश पदाधिकारियों की नई टीम की घोषणा कर दी है। पार्टी ने व्यापक बदलाव करते हुए सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया है। नई सूची में सामाजिक और क्षेत्रीय संतुलन के साथ-साथ महिला प्रतिनिधित्व को भी प्रमुखता दी गई है।

भाजपा द्वारा जारी नई सूची के अनुसार 19 प्रदेश उपाध्यक्ष, 8 प्रदेश महामंत्री और 19 प्रदेश मंत्रियों की नियुक्ति की गई है। पार्टी ने आगामी चुनावी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए अनुभवी और युवा नेताओं के मिश्रण पर जोर दिया है।

19 नेताओं को बनाया गया प्रदेश उपाध्यक्ष

नई टीम में सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर सिंह, डॉ. धर्मेंद्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ. कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय और आलोक गुप्ता को प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

8 प्रदेश महामंत्रियों की नियुक्ति

प्रदेश महामंत्री के रूप में रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेंद्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल और राजेश चौधरी को जिम्मेदारी दी गई है।

प्रदेश मंत्रियों की नई सूची जारी

पार्टी ने विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रजनी पांडेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेंद्र शर्मा और आकांक्षा सोनकर को प्रदेश मंत्री बनाया है।

सभी छह क्षेत्रीय अध्यक्ष बदले गए

भाजपा ने संगठनात्मक बदलाव के तहत सभी क्षेत्रीय अध्यक्षों को बदल दिया है।

  • पश्चिम क्षेत्र : नबाब सिंह नागर
  • ब्रज क्षेत्र : पूरन लाल लोधी
  • कानपुर क्षेत्र : राम किशोर साहू
  • अवध क्षेत्र : अवधेश द्विवेदी
  • काशी क्षेत्र : अशोक चौरसिया
  • गोरखपुर क्षेत्र : विनोद राय

देखें पूरी लिस्ट किसे क्या जिम्मेदारी

BJP_Uttar_Pradesh_2026 Udated List

मीडिया और सोशल मीडिया की जिम्मेदारी

नई टीम में दिनेश प्रताप सिंह को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। मनीष दीक्षित को प्रदेश मीडिया संयोजक और हिमांशु राज पंडित को प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष भी घोषित

भाजपा ने संगठन के विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों की भी घोषणा की है। रोहित मिश्रा को युवा मोर्चा, प्रकाश पाल को पिछड़ा मोर्चा, देवेंद्र सिंह को किसान मोर्चा, अशोक रावत को अनुसूचित मोर्चा, सरोज कुशवाह को महिला मोर्चा और विद्याभूषण गोंड को अनुसूचित जनजाति मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है।

चुनावी रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा फैसला

राजनीतिक जानकार भाजपा के इस बड़े संगठनात्मक फेरबदल को आगामी चुनावों की तैयारी से जोड़कर देख रहे हैं। पार्टी ने नई टीम में सामाजिक समीकरण, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और युवा नेतृत्व को प्राथमिकता देकर संगठन को और मजबूत बनाने की कोशिश की है। माना जा रहा है कि यह बदलाव भाजपा की आगामी चुनावी रणनीति का अहम हिस्सा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles