2027 चुनाव को लेकर चंद्रशेखर आजाद का बड़ा वादा, सरकार बनने पर यूपी में शराबबंदी लागू करने का ऐलान

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना से सांसद Chandrashekhar Azad ने वर्ष 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। मेरठ में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो प्रदेश में पूर्ण शराबबंदी लागू की जाएगी।

चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि शराब की बिक्री बंद होने के बाद मौजूदा शराब दुकानों को ज्ञान और शिक्षा के केंद्रों में बदला जाएगा। उन्होंने दावा किया कि शराब के ठेकों की जगह लाइब्रेरी स्थापित की जाएंगी, जिससे युवाओं को बेहतर माहौल और शिक्षा के अवसर मिल सकें।

किसानों, छात्रों और पुलिसकर्मियों के लिए भी किए कई वादे

अपने संबोधन में उन्होंने किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) की कानूनी गारंटी देने का वादा किया। इसके अलावा 12वीं कक्षा तक निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने और पुलिसकर्मियों के लिए आठ घंटे की ड्यूटी व्यवस्था लागू करने की बात भी कही।

उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी सामाजिक न्याय, शिक्षा और रोजगार को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के विकास के लिए काम करेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles