Gold Silver Price Today: सोना हुआ सस्ता, चांदी 3400 रुपये से ज्यादा टूटी, जानें आज का ताजा भाव

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:-  सोने और चांदी की कीमतों में मंगलवार को बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सर्राफा बाजार से लेकर मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) तक दोनों कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं। खासतौर पर चांदी की कीमत में 3 हजार रुपये से अधिक की गिरावट ने निवेशकों का ध्यान खींचा है।

24 कैरेट सोने का ताजा भाव

इंडियन बुलियंस ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोने की कीमत मंगलवार को 900 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 1,57,722 रुपये पर पहुंच गई। इससे पहले सोमवार को इसका भाव 1,58,622 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

चांदी का भाव 3404 रुपये टूटा

चांदी की कीमतों में भी बड़ी गिरावट देखने को मिली। सोमवार को चांदी का रेट 2,69,754 रुपये प्रति किलोग्राम था, जो मंगलवार को घटकर 2,66,350 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। यानी एक दिन में चांदी 3,404 रुपये सस्ती हो गई।

23 से 14 कैरेट तक गोल्ड के नए रेट

IBJA की ओर से जारी ताजा कीमतों के अनुसार:

  • 23 कैरेट सोना: 1,57,090 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 22 कैरेट सोना: 1,44,473 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 18 कैरेट सोना: 1,18,292 रुपये प्रति 10 ग्राम
  • 14 कैरेट सोना: 92,267 रुपये प्रति 10 ग्राम

MCX और इंटरनेशनल मार्केट में भी दबाव

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर भी सोना और चांदी दोनों दबाव में दिखे। सोने की कीमत करीब आधा प्रतिशत तक फिसली, जबकि चांदी में 1 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई।

यह भी पढ़े: ‘ढाई करोड़ की कार से आकर 45 रुपये का गमला चुरा लेते हैं’, CM योगी का तंज

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी गोल्ड और सिल्वर के दाम कमजोर रहे, जिसका असर घरेलू बाजार पर देखने को मिला।

क्यों गिर रहे हैं सोने-चांदी के दाम?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव का असर वैश्विक बाजारों पर पड़ रहा है। खबर है कि अमेरिका ने ईरान पर फिर हमला किया है, जिससे दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर कच्चे तेल की कीमतें बढ़ती हैं तो वैश्विक महंगाई पर असर पड़ सकता है। बढ़ती महंगाई और अंतरराष्ट्रीय आर्थिक अनिश्चितता के कारण निवेशकों का रुख बदल रहा है, जिसका असर सोने और चांदी की कीमतों पर दिखाई दे रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

[td_block_social_counter youtube="@sarvodaynews" style="style8 td-social-boxed td-social-font-icons" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLWJvdHRvbSI6IjM4IiwiZGlzcGxheSI6IiJ9LCJwb3J0cmFpdCI6eyJtYXJnaW4tYm90dG9tIjoiMzAiLCJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBvcnRyYWl0X21heF93aWR0aCI6MTAxOCwicG9ydHJhaXRfbWluX3dpZHRoIjo3Njh9" custom_title="Stay Connected" block_template_id="td_block_template_8" f_header_font_family="712" f_header_font_transform="uppercase" f_header_font_weight="500" f_header_font_size="17" border_color="#dd3333" facebook="@SarvodayNewsUP" manual_count_facebook="1388" twitter="sarvodaynews" manual_count_twitter="133" manual_count_youtube="621"]
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles