Friday, May 8, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

हमसे दो गलतियां हुईं… ममता से मुलाकात के बाद अखिलेश यादव का बड़ा बयान, बोले- ‘हम तो टारगेट पर हैं’

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल चुनाव परिणामों के बाद समाजवादी पार्टी प्रमुख Akhilesh Yadav ने गुरुवार को Mamata Banerjee से कोलकाता में मुलाकात की। इस दौरान टीएमसी नेता Abhishek Banerjee भी मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा, “दीदी, आप लड़ी हैं, आप हारी नहीं हैं।”

‘बीजेपी को हराया और अयोध्या में हराया’

मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत में जब अखिलेश यादव से पूछा गया कि क्या अब वे भी राजनीतिक निशाने पर हैं, क्योंकि 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव होने हैं, तो उन्होंने कहा, “हमसे दो गलतियां हुईं। एक बीजेपी को हरा दिया और दूसरा अयोध्या में हरा दिया। हम तो टारगेट पर होंगे। हम बहुतों के टारगेट पर हैं।”

उनके इस बयान को लेकर राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं। माना जा रहा है कि अखिलेश यादव ने बीजेपी पर अप्रत्यक्ष हमला बोलते हुए विपक्षी दलों को निशाना बनाए जाने का आरोप लगाया।

आईपैक से करार खत्म करने पर भी बोले

बंगाल चुनाव के दौरान टीएमसी की चुनावी रणनीति संभालने वाली संस्था आईपैक पर पड़े छापों को लेकर भी अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में केंद्रीय एजेंसियों और प्रशासनिक तंत्र का दुरुपयोग किया गया।

सपा प्रमुख ने आरोप लगाया कि “पूरा चुनाव भाजपा ने अपने हिसाब से चलाया। सेंट्रल फोर्स, इलेक्शन कमीशन और ट्रांसफर-पोस्टिंग का इस्तेमाल किया गया। बंगाल चुनाव में पूरा प्रशासनिक ढांचा बदल दिया गया।”

हाल ही में समाजवादी पार्टी ने फंड की कमी का हवाला देते हुए आईपैक से अपना करार समाप्त किया था।

चुनाव बाद हिंसा पर जताई चिंता

पश्चिम बंगाल में चुनाव बाद हुई हिंसा को लेकर अखिलेश यादव ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं और पार्टी कार्यालयों के साथ जिस तरह का व्यवहार हो रहा है, वैसा पहले कभी नहीं देखा गया।

उन्होंने कहा, “चाहे अभिषेक बनर्जी हों या ममता दीदी, उन्हें सुरक्षा का खतरा है। आखिर हिंसा करने वालों को किसका संरक्षण मिला हुआ है?”

2027 से पहले विपक्षी एकजुटता के संकेत

बंगाल चुनाव परिणामों के बाद यह अखिलेश यादव और ममता बनर्जी की पहली मुलाकात थी। इससे पहले दोनों नेताओं की मुलाकात 27 जनवरी को हुई थी। राजनीतिक जानकार इस बैठक को 2027 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले विपक्षी रणनीति के लिहाज से काफी अहम मान रहे हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles