Aaj Ka Rashifal 6 May 2026: जानिए किस राशि को होगा लाभ और किसे रहना होगा सावधान

Aaj Ka Rashifal 6 May 2026: ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति कई राशियों के लिए खास संकेत दे रही है। आज चंद्रमा मूल नक्षत्र में रहकर धनु राशि में गोचर कर रहा है। सूर्य और बुध मेष राशि में स्थित हैं, जहां सूर्य उच्च अवस्था में हैं। वहीं शुक्र वृषभ राशि में स्वगृही हैं, गुरु मिथुन में, केतु सिंह में और राहु कुंभ राशि में स्थित है। मीन राशि में मंगल और शनि का संयुक्त प्रभाव भी देखने को मिल रहा है। आइए जानते हैं सभी राशियों का आज का हाल—

मेष राशि

स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान पक्ष मजबूत रहेगा। व्यापार में भी लाभ के संकेत हैं। भाग्य का साथ मिलेगा और यात्रा के योग बन सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा।

वृषभ राशि

दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें, चोट लगने की आशंका है। प्रेम और संतान को लेकर चिंता हो सकती है, लेकिन व्यापार में स्थिति बेहतर रहेगी।

मिथुन राशि

आज गजकेसरी योग बन रहा है, जो शुभ संकेत देता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा और करियर में उन्नति होगी। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

कर्क राशि

स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। ज्ञान और अनुभव में वृद्धि होगी। विरोधी सक्रिय रह सकते हैं, लेकिन अंततः सफलता आपकी ही होगी। व्यापार अच्छा रहेगा।

सिंह राशि

भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। पढ़ाई-लिखाई में मन लगेगा। प्रेम संबंधों में विवाद से बचें। व्यापार और स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या राशि

पारिवारिक तनाव के संकेत हैं, लेकिन भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। स्वास्थ्य और करियर दोनों अच्छे रहेंगे। प्रेम और संतान पक्ष मजबूत रहेगा।

तुला राशि

परिश्रम का अच्छा फल मिलेगा। करियर और व्यापार में उन्नति होगी। योजनाओं को लागू करने का सही समय है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है।

वृश्चिक राशि

आर्थिक लाभ के योग हैं और परिवार में खुशहाली रहेगी। हालांकि जोखिम भरे निवेश से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखना जरूरी है।

धनु राशि

सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आवश्यक चीजें समय पर मिलेंगी। प्रेम और संतान पक्ष थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन व्यापार अच्छा चलेगा।

मकर राशि

मन अशांत रह सकता है और स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। हालांकि प्रेम, संतान और व्यापार के मामलों में स्थिति बेहतर रहेगी।

कुंभ राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने माध्यमों से भी धन लाभ होगा। स्वास्थ्य में सुधार और पारिवारिक सहयोग मिलेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी।

मीन राशि

राजनीतिक और कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। व्यापार में उन्नति होगी। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा, लेकिन स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles