Tuesday, May 5, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Aaj ka Rashifal 5 May: वृश्चिक में चंद्रमा का प्रभाव, कर्क राशि वालों के लिए हल्की परेशानी, वृश्चिक को धन लाभ के संकेत

Aaj ka Rashifal 5 May: आज ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति में खास बदलाव देखने को मिल रहा है। सूर्य और बुध मेष राशि में स्थित हैं, जबकि शुक्र वृषभ और गुरु मिथुन राशि में गोचर कर रहे हैं। चंद्रमा वृश्चिक राशि में ज्येष्ठा नक्षत्र में संचार कर रहा है, जो शाम करीब 4 बजे तक इसी राशि में रहेगा, इसके बाद धनु राशि में प्रवेश करेगा। राहु कुंभ और केतु सिंह में हैं, वहीं मंगल और शनि मीन राशि में विराजमान हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल।

मेष राशि

दिन की शुरुआत में थोड़ी सावधानी बरतने की जरूरत है, क्योंकि परिस्थितियां अनुकूल नहीं रहेंगी। हालांकि शाम के बाद हालात बेहतर हो जाएंगे। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी बनी हुई है। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की सलाह है। लाल वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

वृषभ राशि

महत्वपूर्ण कार्यों को शाम से पहले पूरा कर लेना बेहतर रहेगा, क्योंकि उसके बाद कुछ समय के लिए स्थिति कमजोर हो सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार के मामलों में स्थिति सकारात्मक है। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। लाल वस्तु का दान लाभकारी रहेगा।

मिथुन राशि

आज शत्रुओं पर आपका प्रभाव बना रहेगा। शाम के बाद दिन और भी सुखद हो जाएगा। करियर, व्यापार और स्वास्थ्य के लिहाज से दिन अनुकूल है। सरकारी कार्यों में सफलता और नए अवसर मिलने के संकेत हैं। लाल वस्तु का दान करना शुभ रहेगा।

कर्क राशि

आज का दिन थोड़ा मानसिक तनाव देने वाला हो सकता है। कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा, लेकिन मन अशांत रह सकता है। स्वास्थ्य और पारिवारिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखें। व्यापार सामान्य से बेहतर रहेगा। लाल वस्तु अपने पास रखना लाभकारी रहेगा।

सिंह राशि

भावनाओं में बहकर निर्णय लेने से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन प्रेम और संतान पक्ष में हल्की चिंता रह सकती है। व्यापारिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ होगा।

कन्या राशि

घर-परिवार में हल्की कहासुनी हो सकती है, लेकिन संपत्ति या वाहन खरीदने के योग भी बन रहे हैं। व्यापार में सफलता मिलेगी और प्रेम जीवन भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु का दान करना लाभदायक रहेगा।

तुला राशि

व्यापार में मजबूती आएगी और नए प्रयोग करने के अवसर मिल सकते हैं। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी है। मां काली की पूजा करना शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि

आज धन लाभ के प्रबल योग हैं। परिवार में खुशहाली का माहौल रहेगा और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। व्यापार अच्छा चलेगा, हालांकि प्रेम और संतान पक्ष सामान्य रहेगा। मां काली का आशीर्वाद लेना लाभकारी होगा।

धनु राशि

जीवन में सकारात्मकता बनी रहेगी और आवश्यक संसाधन आसानी से उपलब्ध होंगे। प्रेम और संतान को लेकर थोड़ी चिंता रह सकती है, लेकिन व्यापार अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मकर राशि

मन में चिंता और बेचैनी रह सकती है, खासकर शाम तक। हालांकि आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रहेगी। प्रेम और पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। व्यापार में सफलता मिलेगी। सफेद वस्तु पास रखना लाभकारी रहेगा।

कुंभ राशि

आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने निवेश से भी लाभ मिलेगा। शुभ समाचार मिलने की संभावना है और यात्रा के योग भी बन रहे हैं। स्वास्थ्य, प्रेम और व्यापार सभी क्षेत्रों में स्थिति बेहतर रहेगी। हरी वस्तु पास रखना शुभ रहेगा।

मीन राशि

व्यापारिक स्थिति मजबूत रहेगी और कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में सुधार होगा और प्रेम-संतान पक्ष भी मजबूत रहेगा। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles