न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का प्रदर्शन कई जगहों पर सुर्खियों में है। पश्चिम बंगाल और असम में शानदार प्रदर्शन के बीच अब केरल में भी पार्टी ने अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है। पश्चिम बंगाल में भाजपा पहली बार सत्ता पाने वाली है। उसे विधानसभा चुनाव में अब तक 198 सीटों पर बढ़त मिल चुकी है। इसके अलावा असम में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में आई है। यही नहीं भाजपा की इस लहर का मोमेंटम केरल तक में दिखा है। दक्षिण भारत के इस राज्य में भाजपा लंबे समय से अपनी पैठ जमाने की कोशिश करती रही है, लेकिन सफल नहीं हुई है। इस बार विधानसभा चुनाव में उसे कुछ उम्मीद दिख रही है और अब तक उसके दो कैंडिडेट जीत चुके हैं। इन कैंडिडेट्स में से एक वी. मुरलीधरण भी हैं, जो कजाकुट्टम सीट से सीपीएम के कैंडिडेट के. सुरेंद्रन से जीत गए। उन्होंने 18 राउंड तक चली काउंटिंग में 428 वोटों से जीत हासिल की है।
बंगाल में पहली बार सत्ता के करीब
भारतीय जनता पार्टी ने पश्चिम बंगाल में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए पहली बार सरकार बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया है। यह पार्टी के लिए बड़ा राजनीतिक मील का पत्थर माना जा रहा है।
असम में तीसरी बार सरकार
वहीं असम में भाजपा लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटती दिख रही है। यह राज्य में पार्टी की मजबूत पकड़ को दर्शाता है।
केरल में भी खुला खाता, बढ़ी उम्मीद
लंबे समय से संघर्ष कर रही भाजपा को इस बार केरल में भी सफलता मिली है। वी. मुरलीधरन ने कजाकुट्टम सीट से जीत दर्ज की, जहां उन्होंने के. सुरेंद्रन को कड़े मुकाबले में हराया। इसके अलावा राजीव चंद्रशेखर ने नमोम सीट से जीत हासिल की।
यह भी पढे: खुद को सुपर चीफ जस्टिस समझ रहा है… ED को नोटिस का दिया निर्देश; क्यों भड़के CJI सूर्यकांत
यह पहली बार है जब भाजपा को केरल में एक से अधिक सीटों पर सफलता मिली है, जिसे पार्टी के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।
केरल में अन्य रिकॉर्ड भी
इस चुनाव में केरल में कई अन्य रिकॉर्ड भी बने हैं। फातिमा थालिया राज्य की पहली मुस्लिम लीग महिला विधायक बनीं, जिन्होंने पेरंबरा सीट से जीत हासिल की।
वहीं Indian National Congress के नेतृत्व वाले यूडीएफ गठबंधन ने 100 से अधिक सीटों पर बढ़त बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया है।
कांग्रेस ने भी दिखाई ताकत
कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल ने इस जीत का श्रेय राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा और मल्लिकार्जुन खरगे को दिया।
उन्होंने कहा कि राज्य में एंटी-इंकम्बेंसी का फायदा कांग्रेस को मिला।



