Exit Poll 2026: Todays Chanakya का एग्जिट पोल कब? बंगाल समेत 5 राज्यों पर सबकी नजर

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- पश्चिम बंगाल समेत पांच राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश में हुए विधानसभा चुनावों के नतीजों से पहले एग्जिट पोल को लेकर उत्सुकता चरम पर है। 4 मई को परिणाम घोषित होंगे, लेकिन उससे पहले 29 अप्रैल की शाम से विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आने शुरू हो जाएंगे।

इस बार सबसे ज्यादा नजरें पश्चिम बंगाल पर टिकी हैं, जहां ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच सीधा मुकाबला है।

इसके अलावा असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में भी चुनावी तस्वीर साफ होने का इंतजार है।

कब आएगा Todays Chanakya का एग्जिट पोल?

Todays Chanakya ने जानकारी दी है कि वह अपने एग्जिट पोल के आंकड़े 29 अप्रैल को नहीं, बल्कि 30 अप्रैल 2026 को जारी करेगा। एजेंसी ने अपने शेड्यूल में बताया—

  • शाम 5:30 बजे – असम
  • शाम 5:45 बजे – केरल
  • शाम 6:00 बजे – तमिलनाडु
  • शाम 6:30 बजे – पश्चिम बंगाल

अन्य एजेंसियों के एग्जिट पोल

Axis My India का एग्जिट पोल 29 अप्रैल की शाम करीब 6:30 बजे से प्रसारित होगा, जिसे NDTV पर देखा जा सकेगा।

इसके अलावा C Voter और Matrize जैसी एजेंसियां भी इसी समय के आसपास अपने अनुमान जारी करेंगी।

यह भी पढ़े:- 76 साल बाद सपा विधायक 92 साल की उम्र में हाईस्कूल सर्टिफिकेट लेने पहुंचे, कॉलेज पहुंचकर हुए भावुक

किस राज्य में किसकी सरकार?

  • पश्चिम बंगाल: 2011 से ममता बनर्जी की सरकार
  • तमिलनाडु: DMK सत्ता में, मुकाबला AIADMK से
  • केरल: LDF बनाम UDF
  • असम: हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में BJP सरकार
  • पुडुचेरी: AINRC और BJP गठबंधन, मुख्यमंत्री एन. रंगासामी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles