क्रूड ऑयल 111 डॉलर के पार: दुनिया में पेट्रोल-डीजल के दाम बेकाबू, पेट्रोल ₹393 प्रति लीटर

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- वैश्विक बाजार में कच्चे तेल (क्रूड ऑयल) की कीमतों में तेज उछाल देखने को मिल रहा है। ईरान-अमेरिका तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड का भाव 111 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गया है, जो युद्ध से पहले करीब 70 डॉलर प्रति बैरल था। इस तेजी का सीधा असर दुनिया भर में पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर पड़ा है।

दुनिया में पेट्रोल की कीमतें आसमान पर

ताजा आंकड़ों के अनुसार, हांगकांग में पेट्रोल की कीमत सबसे अधिक करीब 393 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि लीबिया में यह महज 2.73 रुपये प्रति लीटर है।

भारत में फिलहाल पेट्रोल की औसत कीमत करीब 101 रुपये प्रति लीटर बनी हुई है, जिससे आम लोगों को कुछ राहत मिली है।

पड़ोसी देशों में क्या है हाल

भारत के आसपास के देशों में ईंधन की कीमतों में तेजी साफ नजर आ रही है—

  • पाकिस्तान: ₹133.56 प्रति लीटर
  • चीन: ₹125.71 प्रति लीटर
  • श्रीलंका: ₹135.13 प्रति लीटर
  • नेपाल: ₹137.13 प्रति लीटर
  • बांग्लादेश: ₹107.78 प्रति लीटर
  • म्यांमार: ₹147.25 प्रति लीटर

यह भी पढ़े:- गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग: 9वीं से 11वीं मंजिल तक 10 फ्लैट जले, अफरातफरी मची

कई देशों में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

ग्लोबल डेटा के अनुसार कई देशों में ईंधन की कीमतों में भारी उछाल दर्ज किया गया है—

  • म्यांमार: पेट्रोल 98.5% और डीजल 130% तक महंगा
  • लाओस: डीजल 149.7% और पेट्रोल 35.8% बढ़ा
  • फिलीपींस: पेट्रोल करीब 50% और डीजल 76.8% महंगा
  • न्यूजीलैंड: डीजल 105.4% और पेट्रोल 35% बढ़ा
  • यूएई: पेट्रोल 40.8% और डीजल 86% तक महंगा

भारत में फिलहाल स्थिर कीमतें

भारत के लिए राहत की बात यह है कि फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। मार्च 2024 में सरकार ने ईंधन की कीमतों में ₹2 प्रति लीटर की कटौती की थी, जिसके बाद से दरें स्थिर बनी हुई हैं।

चुनाव बाद नहीं बढ़ेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम

केंद्र सरकार ने इन अटकलों को खारिज कर दिया कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ सकती हैं। केंद्र सरकार ने स्पष्ट कहा कि फिलहाल ऐसा कोई प्रस्ताव नहीं है।

पेट्रोलियम मंत्रालय में संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मंगलवार को कहा कि देश में पेट्रोलियम पदार्थों की कोई कमी नहीं है। सरकार सप्लाई बनाए रखने का पूरा प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से घबराहट में पेट्रोल, डीजल नहीं खरीदने की अपील भी दोहराई।

भारत के लिए राहत की बात यह है कि आज ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दी हैं। रेट में कोई बदलवा नहीं हुआ है। बता दें मार्च 2024 में पेट्रोल-डीजल के दाम ₹2 प्रति लीटर घटाए गए थे। इसके बाद अब तक कोई बदलाव नहीं हुआ है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles