गाजियाबाद की हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग: 9वीं से 11वीं मंजिल तक 10 फ्लैट जले, अफरातफरी मची

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के इंदिरापुरम इलाके में बुधवार सुबह एक हाईराइज सोसाइटी में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। गौड़ ग्रीन एवेन्यू अपार्टमेंट की 12 मंजिला इमारत में लगी इस आग ने 9वीं से 11वीं मंजिल तक कई फ्लैटों को अपनी चपेट में ले लिया।

बताया जा रहा है कि आग की शुरुआत 10वीं मंजिल के एक फ्लैट से हुई, जो तेजी से ऊपर और नीचे के फ्लोर तक फैल गई। देखते ही देखते 8 से 10 फ्लैट आग की चपेट में आ गए। धुएं और लपटों के कारण कई फ्लैटों में घुटन का माहौल बन गया, जिसके चलते लोग तुरंत अपने घर छोड़कर बाहर निकल आए।

सुबह 9 बजे के करीब लगी आग

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, आग सुबह करीब 8:45 बजे लगी। देखते ही देखते काले धुएं का गुबार पूरे इलाके में फैल गया, जिससे सोसाइटी और आसपास के क्षेत्र में अफरातफरी मच गई।

दमकल की 6 गाड़ियां मौके पर

सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राहुल पाल के अनुसार, कुल छह फायर ब्रिगेड यूनिट आग पर काबू पाने में जुटी हैं और जरूरत पड़ने पर अन्य स्टेशनों से भी मदद ली जा रही है।

यह भी पढ़े:- गुजरात में भी “BJP” संग अयोध्या जैसा कांड! जहाँ सबसे ऊँची मूर्ति.. वहाँ “AAP” की हो गई जीत

शॉर्ट सर्किट की आशंका

फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन शुरुआती जानकारी के मुताबिक शॉर्ट सर्किट इसकी वजह हो सकता है।

सामान जलकर खाक, लोग सुरक्षित

इस हादसे में राहत की बात यह है कि अब तक किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, कई परिवारों का घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles