होर्मुज में बारूदी सुरंग बिछाने वालों को देखते ही गोली मारो ’- Donald Trump का US नेवी को सख्त आदेश

न्यूज़ डेस्क/सर्वोदय न्यूज़:- मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच Donald Trump ने अमेरिकी नौसेना को कड़ा निर्देश जारी किया है। उन्होंने कहा है कि Strait of Hormuz में अगर कोई भी नाव या जहाज बारूदी सुरंग (माइंस) बिछाने की कोशिश करता है, तो उसे तुरंत नष्ट कर दिया जाए। यह बयान ऐसे समय आया है, जब क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ती जा रही है।

सोशल मीडिया पर दिया निर्देश

Donald Trump ने अपने प्लेटफॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि अमेरिकी नौसेना को साफ निर्देश हैं कि माइंस बिछाने वाली किसी भी नाव को बिना हिचकिचाहट खत्म कर दिया जाए।  उन्होंने यह भी बताया कि क्षेत्र में माइंस हटाने की कार्रवाई को तेज कर दिया गया है।

तेल टैंकर जब्ती और बढ़ता तनाव

अमेरिकी रक्षा विभाग ने जानकारी दी कि उसने हिंद महासागर में एक तेल टैंकर ‘मैजेस्टिक एक्स’ को जब्त किया है, जिस पर ईरान से जुड़े नेटवर्क के जरिए तेल तस्करी का आरोप है। यह कार्रवाई उस समय हुई जब Iran पर क्षेत्र में जहाजों पर हमले और कब्जे के आरोप लगे हैं।

होर्मुज स्ट्रेट क्यों अहम है?

Strait of Hormuz दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण समुद्री मार्गों में से एक है, जहां से बड़ी मात्रा में कच्चा तेल वैश्विक बाजार तक पहुंचता है।
इस क्षेत्र में किसी भी तरह का तनाव वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति और कीमतों पर सीधा असर डाल सकता है।

सीजफायर और कूटनीतिक कोशिशें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Donald Trump ने ईरान के साथ युद्धविराम को अस्थायी रूप से बढ़ाने की बात भी कही है, ताकि बातचीत के जरिए समाधान निकाला जा सके।
हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बातचीत में प्रगति नहीं होने पर सख्त कदम जारी रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles