Monday, March 30, 2026

Buy now

spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

बेंगलुरु मेट्रो स्टेशन पर कपल के आपत्तिजनक व्यवहार का वीडियो वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

बेंगलुरु सर्वोदय:- देश के आईटी हब कहे जाने वाले बेंगलुरु में मेट्रो स्टेशन पर एक कपल का आपत्तिजनक व्यवहार कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह घटना मडवाला मेट्रो स्टेशन की बताई जा रही है, जहां एक युवक को युवती की टी-शर्ट के अंदर हाथ डालते हुए देखा गया, वह भी उस समय जब आसपास कई अन्य यात्री, जिनमें बुजुर्ग भी शामिल थे, मौजूद थे।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कपल ट्रेन का इंतजार कर रहा था, लेकिन सार्वजनिक जगह की मर्यादा को ताक पर रखकर दोनों इस तरह का अशोभनीय व्यवहार कर रहे थे। वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं शुरू हो गईं। कई यूजर्स ने कपल की हरकत को “बेशर्मी की हद” बताया और इसे सार्वजनिक शालीनता के खिलाफ बताया।

गुरुवार रात को ‘कर्नाटक पोर्टफोलियो’ नाम के एक अकाउंट ने इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए लिखा, “क्या बेंगलुरु अब दिल्ली मेट्रो जैसी संस्कृति की ओर बढ़ रहा है? नम्मा मेट्रो स्टेशन पर यह दृश्य बेंगलुरु की शालीनता पर सवाल खड़े करता है।”

पोस्ट में आगे कहा गया, “यह बेहद निराशाजनक और चिंताजनक है कि कुछ लोग सार्वजनिक स्थानों को निजी क्षेत्र समझ बैठते हैं। मेट्रो स्टेशन जैसे सार्वजनिक स्थल पर इस तरह का व्यवहार न सिर्फ अपमानजनक है, बल्कि समाज के बाकी हिस्सों – बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों – के लिए असहज करने वाला भी है।”

इस घटना के बाद कई नागरिकों और सोशल मीडिया यूजर्स ने मेट्रो प्रशासन और शहर के अधिकारियों से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके और सार्वजनिक स्थानों की गरिमा बनी रहे।

क्या कहता है नियम?

बेंगलुरु मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (BMRCL) के दिशानिर्देशों के अनुसार, मेट्रो परिसर में अनुचित या आपत्तिजनक व्यवहार पर रोक है, और ऐसा करने वालों के खिलाफ जुर्माना या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

अब देखना यह होगा कि मेट्रो प्रशासन इस मामले में क्या कदम उठाता है और सार्वजनिक स्थानों पर शालीनता बनाए रखने के लिए क्या ठोस पहल की जाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

1,388FansLike
133FollowersFollow
621SubscribersSubscribe
- Advertisement -[cricket_score]

Latest Articles