इंसानों की तरह बोलने वाले 8 अद्भुत पालतू पक्षी

लाइफस्टाइल/सर्वोदय न्यूज़:- आज के समय में लोग कुत्ते और बिल्ली के अलावा ऐसे पालतू पक्षियों को भी पालना पसंद करते हैं जो इंसानी आवाज की नकल कर सकते हैं। ये पक्षी न केवल मनोरंजन करते हैं, बल्कि घर का माहौल भी खुशनुमा बना देते हैं। आइए जानते हैं ऐसे 8 प्रमुख पक्षियों के बारे में:

1. अफ्रीकन ग्रे पैरट – बुद्धिमत्ता का चमत्कार

  •  यह दुनिया का सबसे समझदार और बोलने में सक्षम तोता माना जाता है।
  • यह 1000 से अधिक शब्द याद रख सकता है।
  • इंसानी भावनाओं को समझने में भी सक्षम होता है।
  •  नियमित बातचीत और ध्यान इसकी मानसिक क्षमता को बढ़ाता है।

2. अमेज़न पैरट – रंग–बिरंगी आवाज़ों का बादशाह

  •  यह पक्षी उत्साहपूर्ण स्वभाव का होता है और संगीत की धुनों को आसानी से पकड़ लेता है।
  •  बहुत जल्दी इंसानी शब्दों को पकड़ता है और भाव के साथ बोलता है।
  •  सही प्रशिक्षण से ये कई संवाद भी बोल सकता है।

3. इंडियन रिंगनेक पैरट – भारतीय बोलचाल का उस्ताद

  •  यह पक्षी हिन्दी और अन्य भाषाओं के छोटे वाक्य बोलने में सक्षम होता है।
  •  साफ उच्चारण और मधुर आवाज इसकी खासियत है।
  •  नियमित अभ्यास और बातचीत से यह बेहतर सीखता है।
इंसानों की तरह बोलने वाले अद्भुत पालतू पक्षी | सर्वोदय न्यूज़

4. कॉकटेल – छोटे पैकेट में बड़ा धमाका

  • दिखने में छोटा लेकिन बहुत प्यारा और चंचल होता है।
  • यह सीटियां बजाना, गाने की धुनें दोहराना और हल्की बातें कर सकता है।
  •  दोस्ताना स्वभाव का होता है।

  5. बजरीगर (Budgerigar) – बच्चों का मनपसंद पक्षी

  • यह छोटा और रंगीन पक्षी होता है।
  •  पुरुष बजरीगर मादा से ज्यादा अच्छे स्पीकर होते हैं।
  •  यह छोटे शब्द और वाक्य बोल सकता है।

6. मायना – भारत की पारंपरिक बोलने वाली चिड़िया

  • यह पक्षी गांवों और कस्बों में आम होता था और बोलने में निपुण होता है।
  •  हिन्दी के शब्द और भावों को समझकर बोलता है।
  •  साफ आवाज और समझदारी इसकी पहचान है।

7. एक्लेक्टस पैरट – सौंदर्य और बोली दोनों में खास

  • नर और मादा में रंगों का अंतर होता है – नर हरा, मादा लाल।
  • ये पक्षी इंसानी बातचीत के उच्चारण को बारीकी से पकड़ते हैं।
  •  शांत वातावरण में यह जल्दी सीखता है।

8. क्वेकर पैरट (मोंक पैरट) – हसमुख और मिलनसार

  • छोटा आकार लेकिन बोलने की क्षमता बहुत अच्छी।
  • खुद से बातें करना और घरवालों के शब्द दोहराना इसकी आदत है।
  • सही ध्यान और प्यार से यह बहुत कुछ सीख सकता है।
इंसानों की तरह बोलने वाले अद्भुत पालतू पक्षी | सर्वोदय न्यूज़

इन पक्षियों की देखभाल कैसे करें?

डॉ. प्रियांका तिवारी के अनुसार:

हर दिन कम से कम 1 घंटा संवाद करें। पक्षी के पिंजरे को साफ रखें। संतुलित आहार और ताजे फल दें। मानसिक उत्तेजना के लिए खिलौने और दर्पण लगाएं। चिकित्सकीय जांच हर 6 महीने में कराएं।

बोलने वाले पालतू पक्षी न केवल आपके साथी बनते हैं, बल्कि बच्चों के लिए भी एक शिक्षाप्रद अनुभव होते हैं। सही देखभाल और प्यार से ये पक्षी परिवार का हिस्सा बन जाते हैं।

डॉ. प्रियांका तिवारी (पशु चिकित्सक)

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles