वृंदावन में संत प्रेमानंद महाराज ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया दौरा

मथुरा/सर्वोदय न्यूज़: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भारी बारिश और यमुना नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते बाढ़ जैसी स्थिति बन गई है। मथुरा में यमुना नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही है, जिससे कई मंदिर, खेत और रिहायशी इलाके जलमग्न हो चुके हैं। राहत कार्य जारी हैं, वहीं मंगलवार को संत प्रेमानंद महाराज ने स्वयं वृंदावन के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का स्टीमर से निरीक्षण किया।

पहली बार मैदान में उतरे संत प्रेमानंद, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

प्रेमानंद महाराज आमतौर पर अपने निवास स्थान से बाहर नहीं निकलते, लेकिन इस बार बाढ़ की गंभीरता को देखते हुए उन्होंने लगभग एक घंटे तक स्टीमर से यमुना के उफनते पानी का जायजा लिया।
इस दौरान उनके अनुयायी भी साथ मौजूद रहे और घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

“यह ईश्वर की लीला नहीं, प्रकृति का संकेत है” – प्रेमानंद

बाढ़ की स्थिति को लेकर संत प्रेमानंद ने कहा,“यह कोई देवीय आपदा नहीं है, बल्कि प्रकृति की चेतावनी है। हमें इसे समझना चाहिए और संयम व धैर्य से काम लेना चाहिए।”

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि संकट की इस घड़ी में एक-दूसरे की मदद करें और नावों के माध्यम से भोजन और राहत सामग्री बाढ़ प्रभावित इलाकों तक पहुँचाएं।

संत प्रेमानंद का वीडियो संदेश: “हजारों लोग भूखे हैं, मदद जरूरी है”

प्रेमानंद महाराज ने एक वीडियो जारी करते हुए कहा:“वृंदावन में हजारों लोग इस बाढ़ की चपेट में हैं। न बिजली है, न पीने का पानी। ऐसे समय में हर भक्त को आगे आकर सहयोग करना चाहिए।”

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Latest Articles